लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: यूपी सीएम योगी के खिलाफ बसपा ने ख्वाजा शमसुद्दीन को चुनाव मैदान में उतारा, स्वामी प्रसाद मौर्य के सामने संतोष तिवारी, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2022 13:43 IST

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों की नीति दलित विरोधी है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कहा कि सपा ने दलित बुद्धिजीवियों और संतों का अपमान किया।मुलायम सिंह और अखिलेश यादव ने सरकारें रहने के दौरान उनके नाम बदल दिए। मायावती ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा की नीतियां दलित विरोधी हैं।

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 54 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में गोरखपुर शहर की सीट भी शामिल है, जहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बसपा ने ख्वाजा शमसुद्दीन को चुनाव मैदान में उतारा है।

बसपा ने इस सूची में सात मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनाव में टिकट दिया है। इस सूची में अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिलों की 54 विधानसभा सीटें शामिल हैं। पार्टी ने गोरखपुर शहर सीट से ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतारा है।

यहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होगा। कुशीनगर में फाजिलनगर सीट से पार्टी ने संतोष तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य से होगा।

बसपा ने कटेहरी से प्रतीक पांडेय और अकबरपुर से चंद्र प्रकाश वर्मा को टिकट दिया है। दोनों निर्वाचन क्षेत्र अंबेडकरनगर जिले के अंतर्गत आते हैं। पिछले विधानसभा चुनावों में बसपा के लालजी वर्मा और राम अचल राजभर क्रमशः कटेहारी और अकबरपुर से जीते थे। पिछले साल नवंबर में वर्मा और राजभर अंबेडकरनगर में ‘जनादेश महारैली’ में सपा में शामिल हुए थे।

बसपा ने बलिया के रसरा से अपने मौजूदा विधायक उमा शंकर सिंह को मैदान में उतारा है। पार्टी ने गोरखपुर के चिलुपार से राजेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह सीट पहले विनय शंकर तिवारी के पास थी, जो पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022बीएसपीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमायावतीलखनऊUttar Pradesh assemblyयोगी आदित्यनाथस्वामी प्रसाद मौर्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर