लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई और उन्नाव के कुल आठ उम्मीदवार घोषित, बसपा ने भगवंतनगर से प्रेम सिंह चंदेल को उम्मीदवार बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2022 14:43 IST

UP Election 2022: बसपा ने रविवार की सूची में उन्नाव जिले की मोहान (अजा) सीट से सेवक लाल रावत और भगवंत नगर सीट से बृजकिशोर वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देचौथे चरण के चुनाव में नौ जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा।बसपा ने चौथे चरण के 53 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।बसपा ने रविवार को आठ और उम्मीदवारों की एक सूची मीडिया से साझा की।

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने चौथे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए अपने आठ और उम्मीदवारों की रविवार को घोषणा की और इसमें शुक्रवार को घोषित उन्नाव जिले के दो प्रत्याशियों को बदल दिया है। चौथे चरण के चुनाव में नौ जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा।

बसपा ने रविवार को आठ और उम्मीदवारों की एक सूची मीडिया से साझा की। बसपा द्वारा जारी सूची में चौथे चरण के मतदान वाले पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई और उन्नाव जिले के कुल आठ उम्मीदवार घोषित किये गये हैं। इसके पहले शुक्रवार को बसपा ने चौथे चरण के 53 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

बसपा ने रविवार की सूची में उन्नाव जिले की मोहान (अजा) सीट से सेवक लाल रावत और भगवंत नगर सीट से बृजकिशोर वर्मा को उम्मीदवार बनाया है जबकि शुक्रवार की सूची में मोहन (अजा) से विनय चौधरी और भगवंतनगर से प्रेम सिंह चंदेल को उम्मीदवार घोषित किया था।

रविवार को बसपा ने दो सीटों पर उम्मीदवारों में बदलाव और छह अन्य उम्मीदवारों के नाम घोषित किए और इसके बाद चौथे चरण की सभी 59 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी।

दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 59 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 61 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा क्षेत्र हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मायावतीबीएसपीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार