लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन पर मायावती ने की यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए 53 उम्मीदवारों की घोषणा, खुद के चुनाव लड़ने पर कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: January 15, 2022 12:40 IST

UP Election 2022: बसपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में पहले चरण की पांच बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी। बसपा 15 जनवरी को मायावती के जन्मदिन को ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाती है।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा ने 58 सीटों में से 53 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम को फाइनल कर लिया हैशनिवार को अपने जन्मदिन पर पार्टी प्रमुख मायावती ने 53 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 58 सीटों में से 53 पर प्रत्याशियों की घोषणा की। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के विधानसभा चुनाव का मतदान 10 फरवरी को है। मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि चूंकि वह पार्टी का काम देख रही हैं इसलिए चुनाव नहीं लड़ रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले चरण की पांच बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी। बसपा 15 जनवरी को मायावती के जन्मदिन को ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाती है। 

बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि ‘लोग आकाश आनंद के भी चुनाव लड़ने की बात भी मीडिया में उछालते रहते हैं। वो मेरे निर्देशन में पार्टी के काम में लगा है। अगर मीडिया और विरोधी पार्टी आकाश आनंद के पीछे पड़ते रहे तो मैं उसे अपनी पार्टी में और बढ़ावा दूंगी।'

बसपा प्रमुख ने कहा कि आकाश आनंद और एससी (सतीश चंद्र) मिश्रा के बेटे कपिल मिश्रा भी युवाओं को बीएसपी से जोड़ने में लगे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार बीएसपी 2007 की तरह सत्ता में लौटेगी और ओपेनियन पोल धरा का धरा रह जाएगा।

टॅग्स :मायावतीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावबीएसपीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए