लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: 21 नए चेहरों पर दांव, पंकज सिंह, संगीत सोम और श्रीकांत शर्मा प्रत्याशी, यहां देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 15, 2022 16:49 IST

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपहले और दूसरे चरण में कुल 113 सीटों पर मतदान होना है।गोरखपुर में छठे चरण के तहत तीन मार्च को मतदान होगा। पहले चरण की एक और दूसरे चरण की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की।

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोरखपुर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मैदान में उतारने का फैसला किया है। भाजपा ने शनिवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।

 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की। प्रधान ने कहा कि पार्टी ने 21 नए चेहरों को टिकट दिया है, जिनमें युवा, महिला और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्ध लोग शामिल हैं।

पहले और दूसरे चरण के लिए घोषित उम्मीदवारों में मथुरा से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, शाहजहांपुर से राज्य के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, थानाभवन से गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा, आगरा ग्रामीण से उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, नोएडा से पंकज सिंह, सरधना से संगीत सोम प्रमुख नाम हैं।

उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को यह घोषणा की। योगी और मौर्य अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं। योगी पांच बार गोरखपुर से सांसद रह चुके हैं जबकि मौर्य ने 2012 में अपना पहला चुनाव सिराथू से ही जीता था। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव में फूलपुर संसदीय सीट से जीत दर्ज की थी।

वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। प्रधान ने कहा कि भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था संसदीय बोर्ड ने योगी को गोरखपुर से और मौर्य को सिराथू से चुनाव लड़ाने का फैसला किया। पार्टी ने जिन 105 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें से 105 सीटों पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है।

गोरखपुर में छठवें चरण के तहत तीन मार्च को जबकि सिराथू में पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को मतदान होना है। पार्टी ने 20 वर्तमान विधायकों के टिकट भी काटे हैं। प्रधान ने कहा, ‘‘आज हमने 105 प्रत्याशियों की घोषणा की है। उसमें वर्तमान विधायक 83 थे। हमने उनमें से 63 को फिर से टिकट दिया है। हम 20 सीटों पर उन मित्रों को अन्य कामों में नियोजित करना तय किया है।’’

भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने और 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी।

दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथकेशव प्रसाद मौर्यानरेंद्र मोदीअमित शाहधर्मेंद्र प्रधान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए