लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: बाबू सिंह कुशवाहा होंगे भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक, ओवैसी ने कहा- सत्ता में आए तो बनाएंगे उन्हें सीएम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2022 17:38 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बनाए गए भागीदारी संकल्प मोर्चा ने अपना संयोजक बाबू सिंह कुशवाहा को बनाया है। ओवैसी ने कहा, अगर सत्ता में आते हैं तो वह मोर्चा के सीएम होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने दो सीएम के ढाई-ढाई साल के कार्यकाल दिया फॉर्मूलाकहा, तीन डिप्टी सीएम में, दो पिछड़े वर्ग से और एक मुस्लिम समाज से

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बना भागीदारी संकल्प मोर्चा ने अपने संयोजक की घोषणा की है। मार्चा ने जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा को अपना संयोजक बनाया है। इसकी घोषणा मोर्चा में सम्मिलित दल एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने की है।  

ओवैसी ने कहा, भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत सभी दलों ने फैसला किया है कि बाबू सिंह कुशवाहा हमारे संयोजक होंगे। उन्होंने कहा, कि अगर हम चुनाव जीतते हैं तो वह पहले ढाई साल तक हमारे मुख्यमंत्री होंगे और बाकी ढाई साल हमारा दलित सीएम होगा। उन्होंने कहा 3 डिप्टी सीएम-एक मुस्लिम समुदाय से और 2 पिछड़े समुदायों से होंगे। 

सूबे की राजधानी लखनऊ में ओवैसी ने कहा, 403 सीटों में से (भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत), हम लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बनाए गए इस भागीदारी संकल्प मोर्चा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन, बाबू सिंह कुशवाह की जन अधिकार पार्टी, भारत मुक्त मोर्चा, वामन मेश्राम की बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटी एंप्लाई फेडरेशन (BAMCEF) शामिल है। 

बता दें कि गबंधन की घोषणा के दौरान ओवैसी ने सीएम का फॉर्मूला देते हुए कहा था, "अगर गठबंधन सत्ता में आता है तो 2 मुख्यमंत्री होंगे, एक ओबीसी समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से। 3 उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे जिसमें एक मुस्लिम समुदाय का होगा।"

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में सात चरणों में मतदान होने हैं। पहला चरण 10 फरवरी से शुरू होगा और अंतिम चरण 7 मार्च को होगा। जबकि राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर चुनाव परिणाम के साथ 10 मार्च को आएंगे।   

टॅग्स :Babu Singh Kushwahaएआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसीAsaduddin Owaisi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतएआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन?, मंत्री नितेश राणे ने कहा-ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं, महाराष्ट्र में राजनीति तेज, वीडियो

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार