लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर बोले अखिलेश यादव- हमें उम्मीद है कि वह हमारी विचारधारा भाजपा में ले जाएंगी

By विशाल कुमार | Updated: January 19, 2022 15:08 IST

सपा के संरक्षक और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुईं। अपर्णा यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपर्णा यादव बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुईं।अखिलेश यादव ने कहा कि हमें खुशी इस बात की है कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है।योगी आदित्यनाथ नेअपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया है।

लखनऊ: अपनी रिश्तेदार अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि हमें उम्मीद है कि वह हमारी विचारधारा भाजपा में ले जाएंगी।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे पहले तो मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हमें खुशी इस बात की है कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंचकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर उनका स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने अपर्णा के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी एक तस्वीर भी ट्वीट की।

बता दें कि, सपा के संरक्षक और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुईं। अपर्णा यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि उन्हें भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। पिछले कुछ दिनों से अपर्णा के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं।

वह कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चुकी हैं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।

टॅग्स :अपर्णा यादवविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप