लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: यूपी चुनाव पर भाजपा की बैठक, अमित शाह और सीएम योगी शामिल, कई एमएलए का कटेगा टिकट!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 11, 2022 20:55 IST

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में चुनाव होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे14 को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर वोट पड़ेंगे।23 को चौथे चरण में 60, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर मतदान होगा।भाजपा जल्द ही पहले व दूसरे चरण के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है। 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। योगी मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री सहित 5 विधायकों ने 4 घंटे के अंदर इस्तीफा सौंपा। इस बीच टिकट को लेकर दिल्ली में भाजपा की बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े नेता शामिल हुए। कई विधायक का टिकट कट सकता हैं।

 

यूपी के मंत्री धर्म सिंह सैनी ने कहा कि मुझे पता चला है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन विधायकों की सूची दी है जो भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं और मेरा नाम भी उस सूची में है। मैं बीजेपी में हूं और रहूंगा। मैं पार्टी नहीं छोड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुरुआती चरणों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं की मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता भी इस बैठक में शामिल हुए जबकि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा डिजिटल माध्यम से बैठक में शरीक हुए। नडडा कोविड-19 से संक्रमित हैं। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही शुरुआती चरणों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी।

राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में चुनाव होगा और इसके लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के कोर समूह ने चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों की एक सूची तैयार की है, खासकर शुरुआती कुछ चरणों के लिए। हालांकि इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

बैठक में और किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इस बारे में भी भाजपा नेताओं ने कुछ बोलने से परहेज किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चुनावी रणनीति से जुड़े विभिन्न पहलुओं के अलावा 15 जनवरी तक रैलियों, रोड शो और अन्य कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाए जाने और डिजिटल रैली करने संबंधी निर्वाचन आयोग के आदेश के मद्देनजर चुनाव प्रचार के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।

भाजपा नेताओं की यह बैठक अभी शुरु ही हुई थी कि उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे की खबर सुर्खियों में आ गई। मंत्री से इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मौर्य के साथ अपनी एक तस्‍वीर ट्विटर पर साझा कर उनका सपा में स्वागत किया। हालांकि, मौर्य की बेटी और भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने बदायूं में पत्रकारों से कहा कि उनके पिता सपा ही नहीं, फिलहाल किसी दल में शामिल नहीं हुए हैं, वह अगले दो दिनों में आगे की रणनीति पर फैसला लेंगे।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावलखनऊउत्तर प्रदेशUttar Pradesh assemblyअमित शाहयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया