लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: "रोड नहीं तो वोट नहीं'', कुल्ला हबीबपुर गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 22, 2022 19:17 IST

UP Election 2022: एटा सदर सीट से भाजपा के विपिन वर्मा डेविड मौजूदा विधायक हैं, जिन्हें पार्टी ने दोबारा मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीट पर तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। बरसात के समय सड़क पर पानी भर जाता है।लोगों ने बहिष्कार किये जाने के बैनर लगाकर एलान किया हैं।

UP Election 2022: एटा सदर विधानसभा क्षेत्र के सकीट ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कुल्ला हबीबपुर गांव के निवासियों ने सामूहिक रूप से चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन् के दौरान वे "रोड नहीं तो वोट नहीं'' का नारा लगाते हुए नजर आए।

करीब एक हजार से अधिक आबादी वाले कुल्ला हबीबपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि बरसात के समय सड़क पर पानी भर जाता है और लोगों को परेशानी होती है, अभी तक कई लोगों को पानी व सड़ पर गिरने से चोट भी लग चुकी है। उन्होंने बताया कि ‘‘ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि व आला अधिकारियों से कई बार शिकायतें की व निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिये, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

इसलिए गांव वालों ने फैसला किया है कि वोट उसी को करेंगे जो सड़क सही कराएगा।’’ वहीं मुख्यालय स्थित कांशीराम कालोनी में जलभराव की समस्या को लेकर वहां के नागरिकों ने भी समस्या के समाधान न होने तक मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की है। दोनों ही स्थानों पर लोगों ने बहिष्कार किये जाने के बैनर लगाकर एलान किया हैं।

इस बारे में उप जिलाधिकारी (सदर) शिव कुमार सिंह ने बताया कि एटा की कांशीराम कॉलोनी में जल भराव की समस्या को लेकर वहां के नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया है साथ ही चुनाव के बहिष्कार की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों पर तहसीलदार को भेजकर मामले की जांच कराई जा रही हैं और उनकी समस्या का शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPएटाअलीगढ़Uttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत