लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: "अखिलेश यादव का पिता संग औरंगजेब जैसा बर्ताव" भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता का दावा- मुलायम सिंह हैं बहू अपर्णा यादव के साथ

By आजाद खान | Updated: February 19, 2022 15:33 IST

UP Election 2022: भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने कहा कि पहले अखिलेश यादव ने करहल में प्रचार के लिए ना किया था फिर क्यों वहां गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता प्रेम शुक्ला ने समाजवादी पार्टी को जमकर घेरा है।शुक्ला का दावा है कि मुलायम सिंह यादव बहु अपर्णा यादव के साथ हैं।उन्होंने मुलायम सिंह को करहल ले जाने पर भी सवाल उठाया है।

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता प्रेम शुक्ला और उत्‍तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। शुक्‍ला ने दावा किया कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव मन से समाजवादी पार्टी के साथ नहीं हैं और उनका आशीर्वाद बहू (अपर्णा यादव) की पार्टी के साथ है। प्रेम शुक्ला के दावे में कितनी सच्चाई है ये तो 10 मार्च के बाद ही पता चलेगा, लेकिन उनके इस बयान ने यूपी के सियासत को गर्म जरूर कर दिया है। 

क्या कहा भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने

शुक्ला ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में सिंह के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अखिलेश ने जब करहल से चुनाव लड़ने का फैसला किया था, तब उन्होंने कहा था कि मैं वहां पर प्रचार करने नहीं जाऊंगा, लेकिन आज उनकी यह स्थिति है कि मुलायम सिंह यादव को करहल लेकर गए हैं। 

पिता के साथ अखिलेश ने औरंगजेब जैसा किया है व्यवहार-भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता

भाजपा नेता ने दावा किया कि जिस पिता के साथ अखिलेश ने औरंगजेब जैसा व्यवहार किया था, आज वो पिता भी मन से उनके साथ नहीं हैं और उनका आर्शीवाद बहू (अपर्णा यादव) की पार्टी के साथ है। 

उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव ऐन चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं थे। इसके बाद से ही अपर्णा को लेकर दोनों पार्टियों के तरफ से बयान आने शुरू हो गए थे।

अपर्णा यादव पिछली बार लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के थी उम्मीदवार

आपको बता दें कि अपर्णा पिछली बार लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार थीं, लेकिन उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने हरा दिया था। इस बार अपर्णा भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं। डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले दो चरणों में हुए चुनाव ने ही भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित कर दी है और राज्य में भाजपा की लहर है, यह दिख रहा है कि पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशमुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवअपर्णा यादवBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत