लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा, 'बीजेपी में, जो जितना बड़ा नेता है वो उतना बड़ा झूठ बोलता है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 5, 2022 15:31 IST

अलीगढ़ में अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी का यह चुनाव केवल सरकार बनाने के लिए नहीं है बल्कि यह चुनाव असल में संविधान बचाने के लिए है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने कहा बीजेपी वाले प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे हैंअखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है, वो उतना बड़ा झूठ बोलता हैबीजेपी ने जिस संविधान के बल पर दिल्ली में सरकार बनाई, अब वो उसी को बदलने में लगे हुए हैं

अलीगढ़: यूपी चुनाव में नेताओं का बयानवीर बने रहना लगातार जारी है। वोट के लिए नेताओं के बीच बयान देने की ऐसी होड़ मची है कि लम्हा भी नहीं गुजरता, पक्ष-विपक्ष में किसी न किसी नेता की जुमलेबाजी सियासी गलियारों में सरगर्मी मचाने लगती है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्षी दल भाजपा को झांसा देने वाली पार्टी बता दिया।

चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पहुंचे समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि यूपी का यह चुनाव केवल सरकार बनाने के लिए नहीं है बल्कि यह चुनाव असल में संविधान बचाने के लिए है।

अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी वाले प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे हैं, भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है वो उतना बड़ा झूठ बोलता है। अगर छोटा नेता है तो वो छोटा झूठ बोलेगा और अगर बड़ा नेता है तो वो बड़ा झूठ बोलेगा।"

सपा प्रमुख ने कहा कि जनता ने वोट देकर दिल्ली में बीजेपी वालों की सरकार बनवाई। सरकार बनाने के बाद बीजेपी के लोग उसी संविधान को बदलने लगे, जिसके बल पर उनकी सरकार बनी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आखिर ऐसी क्या जररूत आन पड़ी थी इंडिया गेट पर जल रही अमर जवान ज्योति की जगह को बदल दिया गया, दरअसल उन्हें तो हर चीज बदलनी है। ये जो हर चीज को बदलने का शौक रखते हैं तो यह भी जान लें कि जनता इस बार इनके 'बाबा' मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) को भी बदलना चाहती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि केवल झूठ की बुनियाद पर चुनाव लड़ने से किसी को जीत नहीं मिलती, इस बात को ये अच्छी तरह से समझ लें। सपा अध्यक्ष ने कन्नौज में प्रदूषित यमुना और गंगा के संगम को मुद्दा बनाते हुए कहा कि प्रदूषण से काली हो चुकी यमुना नदी गंगा में मिलती हैं। इन्होंने क्या किया गंगा की सफाई के लिए, बताएं न जनता को।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये सिर्फ जनता को मूर्ख बनाने में लगे हैं लेकिन ये जान लें कि यूपी की जनता इस बार इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। सीएम योगी और डिप्टी सीएम केपी मौर्य पर हमला करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि कौन नहीं जानता है कि इन दोनों पर कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि इनके राज में बस माफियाओं को संरक्षण मिला और सभी भगवा चोला पहनकर इनकी ओट में छुपे हुए हैं। इनका फैसला यूपी की जनता करेगी। उसे बिजली चाहिए, पानी चाहिए, स्कूल और अस्पताल चाहिए, वो अब इनकी बातों में नहीं आने वाली है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अखिलेश यादवAkhilesh Samajwadi Partyसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप