लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: प्रमोद गुप्ता का बड़ा बयान, कहा- समाजवादी से नफरत करते हैं अखिलेश यादव

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 20, 2022 16:04 IST

बीजेपी में शामिल होते ही मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी सपा में समाजवादी से नफरत करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रमोद गुप्ता ने कहा कि मेरे भाजपा में शामिल होने का कारण यह है कि मुझे उनकी नीति पसंद है।प्रमोद गुप्ता ने आरोप लगाया कि अखिलेश जी सपा में समाजवादी से नफरत करते हैं।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे पहले बुधवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भाजपा की सदस्यता ली थी। वहीं, भाजपा का दामन थामते ही प्रमोद गुप्ता ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुप्ता ने अपने एक बयान में कहा कि मेरे भाजपा में शामिल होने का कारण यह है कि मुझे उनकी नीति पसंद है। अखिलेश जी सपा में समाजवादी से नफरत करते हैं। एक के बाद एक, उन्होंने सभी को घेर लिया और पार्टी में केवल चापलूसी करने वाले बचे थे। बिधूना सीट से मेरे अलावा कोई भी कभी भी 18,000 से अधिक मतों के अंतर से नहीं जीता। 

बता दें कि हाल ही में प्रमोद गुप्ता यह कहते हुए नजर आए थे कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को जेल में डाल दिया है और पार्टी में उनकी स्थिति बहुत खराब है...समाजवादी पार्टी में अपराधियों और जुआरियों को शामिल किया गया है। मालूम हो, 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है। यहां 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीमुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर