लाइव न्यूज़ :

UP Elcection 2022: अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया आरोप, बोले- सीएम ने जेल में माफिया डॉन से की तीन घंटे तक मुलाकात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 30, 2022 18:25 IST

अखिलेश यादव ने जोर देते हुए कहा कि वह (योगी आदित्यनाथ) उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने जेल में जाकर एक अपराधी के साथ तीन घंटे तक बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी बार-बार आरोप लगा रही है कि समाजवादी पार्टी का संबंध गैंगस्टर और माफिया के साथ हैअखिलेश यादव ने ऐसे आरोपों को नकारते हुए कहा, मेरा किसी माफिया के साथ कोई संबंध नहीं हैअखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में अपराधियों और अधिकारियों में भयानक गठजोड़ चल रहा है

लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चल रहे राजनैतिक दलों के सियासी घमासान में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर काफी गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाये हैं।

टीवी टुडे समूह से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेल में गुपचुप तरीके से एक माफिया डॉन से तीन घंटे तक मुलाकात की है।

जब पत्रकार ने उनसे इस बात का तथ्य पेश करने के लिए कहा तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं आपके माध्यम से आरोप लगा रहा हूं, आप चाहें तो मेरे द्वारा लगाये जा रहे आरोप की जांच कर सकते हैं।

इंटरव्यू के दौरान अखिलेश यादव ने जोर देते हुए कहा कि वह (योगी आदित्यनाथ) उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने जेल में जाकर एक अपराधी के साथ तीन घंटे तक बातचीत की।

अखिलेश यादव ने यह गंभीर आरोप उस वक्त लगाया है जब आज से ठीक 11वें दिन यानी 10 फरवरी को मतदान शुरू होने वाले हैं। अखिलेश यादव ने बातचीत में कहा कि बीजेपी बार-बार आरोप लगा रही है कि समाजवादी पार्टी का संबंध गैंगस्टर और माफिया के साथ है। पता नहीं कैसे वो लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि हमारा गैंगस्टर से करीबी रिश्ता है लेकिन मैं साफ कर दूं कि मेरा किसी भी माफिया के साथ कोई भी संबंध नहीं है।

इसके बाद मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथित माफिया कनेक्शन पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे बाबा सीएम के बारे में क्या राय है?

अखिलेश यादव ने बातचीत में दावा किया कि वर्तमान योगी सरकार धनंजय सिंह (जौनपुर से पूर्व सांसद) जैसे अपराधियों के प्रति बहुत नरम है, जो सरेआम उत्तर प्रदेश में घूम रहे हैं।

धनंजय सिंह की बात को आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी हैं। भला कैसे जौनपुर में बिना किसी भय के फ्री होकर क्रिकेट खेल सकते हैं? क्या सरकार और पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है? जेल में पैकेटबंद खाना भेजा जा रहा है। आखिर यह सब कैसे हो रहा है? 

सपा सुप्रीमो ने कहा कि संजय चौहान जब चंदौली से चुनाव लड़ रहे थे, तब किसने माफियाओं की बैठक बुलाई थी? क्या उसमें भाजपा के नेता शामिल नहीं थे?

अखिलेश यादव ने सूबे की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट कहा और आरोप लगाया कि यूपी में अपराधियों और अधिकारियों में एक भयानक गठजोड़ चल रहा है, जिसे यूपी की जनता इस चुनाव में तोड़ने का काम करेगी।

वहीं अखिलेश यादव के इन आरोपों के उलट प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में आयोजित कई जनसभाओं को संबोधित किया और कहा कि यदि आप चाहते हैं कि दंगाइयों और माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चले तो भाजपा को वोट दें। कुछ माफिया उम्मीदवार अभी अपनी भुजाएं फड़का रहे हैं, लेकिन 10 मार्च के बाद वे सभी थानों में जाकर रहम की भीख मांगेंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022योगी आदित्यनाथअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप