लाइव न्यूज़ :

यूपी के बहराइच में टैंपू को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे पांच लोगों की मौत, 10 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 12:47 IST

हादसे में भगवान प्रसाद (40), अनिल (15), खुशबू (35), हरीश (45) और जयकरण (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नन्हें, सुनीता देवी, चंदन, सत्यम, राजितराम, मंगल, कैलाश, रामदीन, नंदलाल और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए पांचों लोग एक ही परिवार के थे और वे एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।डंपर चालक ने टेंपो को टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया।

बहराइचः उत्तर प्रदेश में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर कैसरगंज थाना क्षेत्र के मदनी अस्पताल के पास एक टेंपो के सामने से आ रहे डंपर (बड़ा ट्रक) से टकरा जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए पांचों लोग एक ही परिवार के थे और वे एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हुजूरपुर थाना क्षेत्र के अहिरनपुरवा निवासी 15 लोग कैसरगंज थाना क्षेत्र के रुकनापुर गांव में बेटी का तिलक चढ़ाकर बृहस्पतिवार देर रात टेंपो से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि रात को 12 बजे के आसपास उनका टेंपो मदनी अस्पताल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे डंपर चालक ने टेंपो को टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया।

सूत्रों के अनुसार, हादसे में भगवान प्रसाद (40), अनिल (15), खुशबू (35), हरीश (45) और जयकरण (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नन्हें, सुनीता देवी, चंदन, सत्यम, राजितराम, मंगल, कैलाश, रामदीन, नंदलाल और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को पास के सरकारी सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के मद्देनजर चिकित्सकों ने इ्न्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, फरार डंपर चालक की तलाश जारी है और पुलिस घटना की जांच कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बहराइच में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचारबहराइच
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील