लाइव न्यूज़ :

UP Digital Attendance: शिक्षक विरोध का असर, डिजिटल अटेंडेंस स्थगित!, सात लाख से अधिक शिक्षकों को सभी विपक्षी दलों का मिला साथ

By राजेंद्र कुमार | Updated: July 17, 2024 12:41 IST

UP Digital Attendance: शिक्षकों का तर्क था कि दूरदराज के गांवों में खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना मुश्किल हो जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षकों की इस मांग को लेकर मंगलवार को प्रदेश सरकार ने यह फैसला भी लिया.शिक्षकों का डिजिटल अटेंडेंस लगाने का विरोध खत्म हो गया. बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पर रहा था और शिक्षकों का आंदोलन तेज होता जा रहा था.

UP Digital Attendance: उत्तर प्रदेश में सात लाख से अधिक शिक्षकों द्वारा डिजिटल अटेंडेंस के किए जा रहे विरोध का असर हुआ. प्रदेश सरकार ने डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया है. इस संबंध में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है. शिक्षकों का तर्क था कि दूरदराज के गांवों में खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए इस आदेश को रद्द किया जाए. शिक्षकों की इस मांग को लेकर मंगलवार को प्रदेश सरकार ने यह फैसला भी लिया है कि इस मामले में अब एक विशेषज्ञ समिति बनाई जाएगी जो अगले दो महीनों में शिक्षकों के मुद्दों पर विचार-विमर्श कर अपनी रिपोर्ट देगी उसके बाद ही इस मामले में आगे की रणनीति तय करेगी.

शिक्षकों को विपक्ष का मिला साथ

प्रदेश सरकार के इस फैसले से अब राज्य में बीते 8 जुलाई से चल रहा शिक्षकों का डिजिटल अटेंडेंस लगाने का विरोध खत्म हो गया. इस विरोध के कारण राज्य के डेढ़ लाख से अधिक स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पर रहा था और शिक्षकों का आंदोलन तेज होता जा रहा था. शिक्षकों की मांग का समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने भी समर्थन कर उसे हवा दे दी थी.

मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी यूपी के सरकारी स्कूलों में टीचर्स के डिजिटल अटेंडेंस के मुद्दे को उठाते हुए डिजिटल अटेंडेंस सरकार का जल्दबाजी में लाया गया और टीचर्स पर थोपा गया फैसला बताया. मायावती के इस बयान के बाद ही सूबे की सरकार मंगलवार को हरकत में आए और राज्य में डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम को अनिवार्य करने के जिस फैसले को लागू करने में सख्ती की जा रही थी, उसी फैसले को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया है. शिक्षक संगठनों के साथ वार्ता करने के बाद मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने यह फैसला लिया है.

शिक्षकों के हक में फैसला लेकर दिया यह संदेश

इस फैसले के दो दिन पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को डिजिटल अटेंडेंस लगाने के लिए 30 मिनट का ग्रेस दिया था. विभाग से मिली उक्त रियायत के बाद भी शिक्षकों की चिंता पूरी तरह से दूर नहीं हुई थीं और उन्होंने अपना विरोध जारी रखा. शिक्षकों का कहना था कि दूरदराज के गांवों में खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना मुश्किल होता है.

बरसात के मौसम में, कई स्कूलों में पानी भर जाता है, जिससे समय पर उपस्थिति दर्ज कराना और भी मुश्किल हो जाता है. शिक्षकों को कहना था इस तरह ही तमाम समस्याओं के कारण उनके स्कूल में देर से पहुंचने पर उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और उनकी छुट्टियां काट ली जाएंगी. इस लिए डिजिटल अटेंडेंस लगाने की अनिर्यता खत्म की जाए.

शिक्षकों की इस मांग को उठाते हुए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ (यूपीपीएसएस) ने प्रदेश सरकार के डिजिटल अटेंडेंस लगाने के आदेश को अव्यावहारिक बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की थी. जिसे सरकार ने कुछ हद तक मान लिया है. कहा जा रहा है कि शिक्षकों की एकजुट के चलते ही सरकार ने अपने फैसले को स्थगित करने का फैसला किया.

क्योंकि शिक्षकों की नाराजगी प्रदेश सरकार की छवि को खराब कर रही थी. जनता में यह संदेश जा रहा था कि प्रदेश के अफसर मनाने फैसले ले रहे हैं और सरकार अपने चलते अफसरों के फैसलों पर छुपी साधे हुए हैं. इसलिए इस फैसले के जरिये योगी सरकार ने यह संदेश दिया है कि वह शिक्षकों के साथ हैं और उनका कोई फैसला थोपा नहीं जाएगा. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप