लाइव न्यूज़ :

'सीता टेस्ट ट्यूब बेबी' बयान के बाद,  यूपी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 2, 2018 19:50 IST

उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा था कि सीता का जन्म घड़े से हुआ था, जरूर उस समय भी टेस्ट ट्यूब बेबी की तकनीक मौजूद थी।

Open in App

लखनऊ, 2 जून: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सीता माता के जन्म की तुलना टेस्ट बेबी ट्यूब की अवधारणा से कर दी थी। जिसके बाद  दिनेश शर्मा पर केस दर्ज हुआ है। यूपी के अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सरोज कुमारी की अदालत में परिवाद दायर की है। इसके साथ ही उन्होंने यूपी के उपमुख्यमंत्री पर गंभीर दंडात्मक कार्रवाई का भी अनुरोध किया है। 

परिवाद दायर होने के बाद इस याचिका को अपर मुख्य दंडाधिकारी ज्योति कुमारी की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिसपर सुनवाई अब 8 जून को होगी। अधिवक्ता ठाकुर चंदन के मुताबिक  उपमुख्यमंत्री ने सीता मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह एक सोची समझी साजिश है। । इस बयान से न केवल एक धर्म विशेष के लोगों की भावना आहत हुई है, बल्कि यह मिथिला और मैथिली का अपमान भी है। 

कैरान परिणाम के बाद पहली बार बोलीं मायवती- बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू, हर जगह मात खाएगी

बता दें कि उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा था कि सीता का जन्म घड़े से हुआ था, जरूर उस समय भी टेस्ट ट्यूब बेबी की तकनीक मौजूद थी। उन्होंने कहा, ''हमें यह पता लगता है कि राम चन्द्र जी जब (लंका से) लौटे तो पुष्पक विमान से वापस आये। उस समय भी विमान था। हम हर टेक्नोलॉजी को......जैसे कहते हैं कि सीता जी का जन्म हुआ तो घड़े से हुआ, तो उस समय टेस्ट ट्यूब बेबी का कोई ना कोई प्रोजेक्ट रहा होगा।" उन्होंने कहा, "जनक जी ने जो हल चलाया और घड़े के अंदर से निकली बेबी सीता जी बन गयी, ये कोई ना कोई टेक्नोलॉजी, जैसे आजकल का टेस्ट ट्यूब बेबी है, वैसा कुछ रहा होगा।"

जिसके बाद इस बयान की बीजेपी वाले भी आलोचना कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक बीजेपी दिनेश शर्मा के इस बयान के बाद काफी खफा भी है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :दिनेश शर्माउत्तर प्रदेशसीता देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम