लाइव न्यूज़ :

उप्र : अलीगढ़ में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन, दर्जनों किसान हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: December 12, 2020 16:16 IST

Open in App

अलीगढ़, 12 दिसंबर उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन के दौरान दर्जनों किसानों को शनिवार को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारी टोल-प्लाजा को निशुल्क करवाने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, टोल प्लाजा को निशुल्क करवाने के प्रयास में टप्पल थाने की पुलिस ने कुराना में किसान यूनियन के कई नेताओं को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने कहा कि उन्हें शनिवार रात 11 बजे तक एक अस्थायी जेल में रखा जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र भूषण सिंह ने शनिवार को कहा कि अलीगढ़-आगरा राज्य राजमार्ग पर जीटी रोड और मद्रक पर गभाना में टोल प्लाजा सहित संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात है और गश्त भी जारी है।

वहीं, जिला मंडी समिति परिसर में पूर्व विधायक राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के सदस्यों को विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, सपा नेता एवं पूर्व सांसद चौधरी ब्रजेंद्र सिंह और उनके समर्थकों को घर में ही नजरबंद किया गया ताकि वे मंडी समिति परिसर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ शामिल नहीं हो सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए