लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ में एक दलित युवक की लोगों ने पीटकर की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 24, 2021 11:57 IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज इलाके में बुधवार को एक दलित युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । आरोपियों ने युवक पर गेंहू चोरी का आरोप लगाया और घर में घुसकर उसे मारा डाला ।

Open in App
ठळक मुद्देगेंहू चोरी के आरोप में दलित युवक की पीट-पीटकर की हत्या पुलिस ने मुख्य आरोपी और एक अन्य को किया गिरफ्तार परिवार ने शव को पुलिस के हवाले करने से किया इनकार, समझाने के बाद माने

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज इलाके में एक दलित युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी । घटना बुधवार रात जलाली क्षेत्र के नगरिया भूड गांव की है । वहीं मृतक की पहचान 22 वर्षीय रविंद्र के रूप में हुई है । 

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस के अनुसार उन्होंने एक व्यक्ति, उसकी बेटे और उसके भतीजे सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है । अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना के बाद पुलिस अधीक्षक और सर्किल अधिकारी ने टीम बनाकर  सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

घर में घुसकर मेरे बेटे की हत्या की 

गुरुवार की सुबह मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया । हालांकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं । इस बीच भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के सदस्य गांव पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया । इसके मद्देनजर गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया ।

पीड़िता के पिता रामपाल सिंह  ने बताया कि उसका बेटा बुधवार रात करीब 9:00 बजे जलाली से लौटा । जब उनका बेटा घर पर भी मोटरसाइकिल पार कर रहा था । तब राजबहादुर सिंह, उसका बेटा ठाकुर अनुराग सिंह और भतीजा शिब्बू उसके घर में घुस गए । आरोप है कि आरोपियों ने रविंद्र पर गेंहू चोरी का आरोप लगाया और उसे भद्दी-भद्दी गालियां दी और कमीज  से उसका गला घोट दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई । बाद में तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए ।

रात करीब 11:00 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी । देर रात एसपी शुभम पटेल और सीओ अतरौली गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया । पीड़ित के परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक पुलिस को शव लेने नहीं दिया । बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिवार को समझाने की कोशिश की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअलीगढ़दलित विरोधहत्याउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप