लाइव न्यूज़ :

यूपी: नशे में धुत शख्स की पुलिस वाले ने की जूते से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी सस्पेंड

By आजाद खान | Updated: July 24, 2023 07:59 IST

घटना पर बोलते हुए एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा है कि "पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नशे में धुत एक शख्स को पुलिस वाले द्वारा पीटते हुए देखा गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस वाले को सस्पेंड कर दिया गया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पुलिस वाले द्वारा एक शख्स को जूते से बेरहमी से पीटते हुए देखा गया है। बता दें कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस वाले को सस्पेंड कर दिया गया है। 

मामले में बोलते हुए एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने पुरी जानकारी दी और पुलिस वाले के सस्पेंड होने की भी बात कही है। यही नहीं पुलिस वाले के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक शख्स जो कथित तौर पर नशे में था उसे कैजुअल कपड़े में एक पुलिस वाले द्वारा खूब पीटा गया है। इस 4.38 मिनट लंबे वीडियो को लेकर यह दावा है कि शख्स को 61 बार से भी ज्यादा बार पीटा गया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पुलिस वाले पर हमला भी करता है और फिर पुलिस वाला उसे मारता है। यही नहीं शख्स को दुकानदार व अन्य लोगों द्वारा भी पीटते हुए देखा गया है जब वह दुकान में जाने की कोशिश करता था। 

क्या है पूरा मामला

घटना का शनिवार का है जब कैजुअल कपड़े पहने पुलिस वाला दिनेश अत्री बाजार में कुछ खरीदने गया था। इस दौरान पुलिस वाले ने पाया कि वहां एक कथित शराब पीए हुए शख्स लोगों को परेशान कर रहा है और उनसे मुफ्त में कोल्ड ड्रिंक्स मांग रहा है। यही नहीं शख्स महिलाओं और दुकानदारों को भी परेशान कर रहा था, ऐसा उस पर आरोप लगा है। 

ऐसे में पुलिस के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब पुलिस कांस्टेबल दिनेश अत्री ने उस व्यक्ति को दूसरों के साथ दुर्व्यवहार करने से रोकने की कोशिश की। लेकिन वह शख्स नहीं माना औऱ उसने पुलिस वाले से भी दुर्व्यवहार करने लगा जिसके बाद कांस्टेबल उसे जूते से पिटने लगा। 

मामले में एएसपी ने क्या कहा

घटना पर बोलते हुए एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा है कि "कांस्टेबल, जिसकी पहचान दिनेश अत्री के रूप में हुई है, सादे कपड़ों में एक बाजार का दौरा कर रहा था। वहां उसने नशे की हालत में एक व्यक्ति को देखा, जो लोगों के साथ दुर्व्यवहार और दुर्व्यवहार कर रहा था। 

सिंह ने आगे कहा है कि "नशे में धुत व्यक्ति ने पुलिसकर्मी के साथ भी दुर्व्यवहार किया, जब उसने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, जिसके कारण लड़ाई हुई थी। ऐसे में पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेशPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील