लाइव न्यूज़ :

24 मार्च को काशी आएंगे पीएम मोदी; 1,450 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं की देंगे सौगात, सीएम योगी ने वाराणसी पहुंच लिया जायजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2023 07:43 IST

PM मोदी की प्रस्तावित यात्रा का जायजा लेने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने यहां तैयारियों का जायजा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने 24 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी के यहां आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया। प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी में 1,450 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना है।

वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 मार्च को काशी आएंगे। मोदी की प्रस्तावित यात्रा का जायजा लेने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने यहां तैयारियों का जायजा लिया।  प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी में 1,450 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना है। मुख्यमंत्री ने इन सभी परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। लखनऊ में शुक्रवार देर रात जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार वाराणसी के एक होटल में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पर्यटन मंत्रियों के साथ रात्रि भोज में शामिल हुए।

 बयान के अनुसार, काशी आए योगी ने इंटीग्रेटेड पैक हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया वहीं, अफसरों के साथ वाराणसी में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्‍यमंत्री योगी शुक्रवार शाम लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे और वहां से वह करखियांव स्थित मंडी परिषद के द्वारा बनाए गए इंटीग्रेटेड पैक हाउस का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे।

15 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए इंटीग्रेटेड पैक हाउस में फल और सब्जियों की धुलाई और ग्रेडिंग का कार्य होगा। उन्होंने सर्किट हाउस में वाराणसी के जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ काशी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया