लाइव न्यूज़ :

यूपी: पास हुए 1354 स्टाफ नर्सों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा- मरीजों से ऐसा व्यवहार करें कि वे भूल जाए अपनी बीमारी

By भाषा | Updated: November 20, 2022 16:38 IST

यूपी पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, “जिस प्रदेश को पहले एक बीमारू राज्य माना जाता था, आज यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वह प्रदेश देश की दूसरी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।”

Open in App
ठळक मुद्देलोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1354 नर्सों को सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र दिया है। इस दौरान उन्होंने उनको प्रेरित कर सही से काम करने की सलाह भी दी है। यही नहीं सीएम योगी ने कहा कि बीमारू राज्य से उबरा यूपी उबर कर बाहर भी आया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को स्टाफ नर्सों को मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण का भाव दिखाने की नसीहत देते हुए कहा कि आपको मरीजों के साथ ऐसा व्यवहार करना चाहिए कि वे अपनी बीमारी भूल जाएं। 

आपको बता दें कि योगी ने लखनऊ स्थित लोकभवन में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा चयनित 1,354 स्टाफ नर्सों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में यह टिप्पणी की है। 

मुख्‍यमंत्री योगी ने क्या कहा

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, “स्टाफ नर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ होती हैं। आपको (स्टाफ नर्स) अस्पताल में मरीजों के साथ सबसे अधिक समय रहना पड़ता है। आपका व्यवहार मरीजों की तकलीफ को दूर करता है। आपको अपना व्यवहार ऐसा रखना चाहिए कि मरीज भूल जाए कि वह बीमार है।”

योगी ने नर्सों को प्रेरित करते हुए कहा, “आपको अस्पतालों में दुख-तकलीफ के बजाय एक स्वस्थ माहौल कायम करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा माहौल बनाना चाहिए, जिससे बीमार व्यक्ति भी ऊर्जा प्राप्त कर सके। आपका अच्‍छा व्‍यवहार आपको करियर में बहुत लाभान्वित करेगा।” 

प्रशिक्षण के दौरान जो आपने सिखा है उस पर आगे बढ़े- सीएम योगी

ऐसे में मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “कोई भी मरीज सिर्फ दवा से ठीक नहीं हो सकता। चिकित्सक और स्टाफ नर्स को अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे। प्रशिक्षण के दौरान आपने जो सीखा है, जो शपथ ली है, अगर आप उसकी नींव पर आगे बढ़ेंगे तो एक समय के बाद आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।” 

उन्होंने कहा, “लोग आपको (स्टाफ नर्स) सिस्टर कहकर सम्मान देते हैं। यह सम्मान बनाए रखना है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और आपको इससे जुड़ाव महसूस करना होगा।” 

1354 नर्सो की नियुक्ति पर क्या बोले सीएम योगी

मामले में बोलते हुए योगी ने कहा, “मुझे खुशी है कि 1,354 नर्सों का चयन पारदर्शी तरीके से किए जाने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया है।” उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश शासन की शासकीय सेवाओं में पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से पांच लाख युवाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद राज्‍य में आए बदलावों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा, “जिस प्रदेश को पहले एक बीमारू राज्य माना जाता था, आज यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वह प्रदेश देश की दूसरी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।” 

सीएम योगी बोले- उत्तर प्रदेश है अनंत संभावनाओं वाला प्रदेश

उन्होंने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाला उत्तर प्रदेश जब एक साथ चलता है और एक साथ बोलता है तो उसका परिणाम भी उसी के अनुरूप देखने को मिलता है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अनंत संभावनाओं वाला प्रदेश है और राज्य में जब दुनिया की सबसे अच्‍छी उर्वरा भूमि, सबसे अच्‍छा जल संसाधन और अन्य प्रमुख बुनियादी सुविधाएं हैं तो हमारा नौजवान पलायन क्यों करेगा। 

मुख्यमंत्री ने राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को आज देश में निवेश के लिहाज से सबसे अच्छे गंतव्य के रूप में जाना जाता है। उन्‍होंने उत्तर प्रदेश के कोरोना प्रबंधन मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश में इसकी सराहना हुई। 

इन लोगों को मिले नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में योगी ने गोरखपुर से ज्योति पांडेय, बाराबंकी से जितेंद्र त्रिवेदी, अलीगढ़ से आसमां, वाराणसी से सोनू सोनकर, मिर्जापुर से शुभम सिंह पटेल, कानपुर देहात से शशि प्रभा, कानपुर नगर से कीर्ति तिवारी, प्रयागराज से वर्तिका एम यू, मुरादाबाद से फराह नाज, बरेली से भावना सागर, लखनऊ से सरिता गौतम और अंकिता सिंह, चित्रकूट से समीक्षा सिंह समेत कई नव चयनित नर्सों को अपने हाथ से नियुक्ति पत्र दिया। 

इस मौके उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए