लाइव न्यूज़ :

यूपी सीएम योगी का अजीब सुझाव, कहा- हनुमान जी की नियमित पूजा करने वाले का नुकसान नहीं करेंगे बंदर

By भाषा | Updated: September 1, 2018 10:28 IST

गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में एक बंदर उनकी गोद में आकर बैठ जाता था।

Open in App

मथुरा, 1 सितम्बर: बंदरों के हमलों से बचने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृन्दावन वासियों को सुझाव दिया है कि वे हनुमान जी की नियमित पूजा करें व हनुमान चालीसा का पाठ करें, जिससे बंदर उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा शुक्रवार शाम को वृन्दावन के अक्षय पात्र परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। 

इसी दौरान कुछ स्थानीय नागरिकों ने उनसे मिलकर क्षेत्र में बंदरों से परेशान होने की शिकायत की। इस पर लोगों को हनुमान चालीसा पाठ की सलाह देते हुए योगी ने उन्हें बंदरों पर अत्याचार करने से बचने का भी सुझाव दिया।

उन्होंने इस बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि गोरखपुर में उनके कार्यालय में एक बंदर उनकी गोद में आकर बैठ जाता था। उन्होंने उसे केला दिया। अगले दिन से बंदर रोज आने लगा और वह उसे फल देते थे।

योगी ने कहा कि एक बार एक कार्यकर्ता ने पूछ लिया कि आपने बंदर को गोद में क्यों बैठा रखा है। उन्होंने कहा कि अगले दिन जब वह कार्यकर्ता आया तो बंदर उसकी ओर हमला करने वाला था। यह देखकर उन्होंने बंदर को डांटा तो वह पेड़ पर चढ़ गया।

योगी ने कहा कि इस तरह के प्यार वाले व्यवहार से बंदर का स्वभाव बदल गया। इसलिए बंदरों को भगाने का काम मत करो। बंदर से प्रेम करोगे तो वे आपके लिए समस्या नहीं, बल्कि लाभदायक हो जाएंगे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए