लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी का तंज, सपा की रैलियों में नंदी जाकर पूछ रहे हैं, 'कसाईयों के दोस्त कहां हैं?'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 16:33 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति वाले विवाद पर सीएम योगी ने कहा, जो लोग मोदी जी की जाति ढूंढ रहे हैं उन लोगों से पूछना चाहिए कि उन्होंने अपनी जाति वाले लोगों को मकान दिया होता तो कुछ तो भला हुआ होता।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने सपा-बसपा की कुछ रैलियों में सांड घुस आया था। जिसेक बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ की सरकार की आलोचना की थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर और गोरखपुर में चुनावी रैली कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर रैली में सपा-बसपा-आरएलडी पर तंज कसते हुए कहा, 'नंदी (बैल) एसपी की रैलियों में जाकर पूछ रहे हैं "कसाईयों के दोस्त कहां हैं?"। यह कहकर कि वे उन्हें सबक सिखाएंगे। मैंने नंदी बाबा से कहा, ' लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, आचार संहिता लागू है, कृपया इस वक्त उन्हें छोड़ दें, आप चुनाव के बाद अपना काम जारी रख सकते हैं।' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के अलाव गोरखपुर में भी चुनावी रैली को संबोधित किया। 

सीएम योगी ने कहा, बुआ की सरकार थी तो गरीबों का मकान बनाने के बदले अपना बंगला सबसे बड़ा बना लिया, लेकिन बबुआ तो उससे भी बड़ा निकला, पहले सरकारी पैसे से बंगला बनाया और फिर कोर्ट ने आदेश दिया तो टोंटी चुरा ले गया। 

 

सीएम योगी ने यह भी कहा, हमारी सरकार आई तो हमने कहा जो भी गरीब, किसान और युवाओं का हक मारेगा उसकी जगह जेल होगी। जो गरीब है उसे योजनाओं का लाभ पहुंचाया, किसी को जाति पूछकर उसे लाभ नहीं दिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति वाले विवाद पर सीएम योगी ने कहा, जो लोग मोदी जी की जाति ढूंढ रहे हैं उन लोगों से पूछना चाहिए कि उन्होंने अपनी जाति वाले लोगों को मकान दिया होता तो कुछ तो भला हुआ होता। मोदी जी ने गरीबों को, महिलाओं को, युवाओं और किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया। 

बता दें कि पिछले महीने सपा-बसपा की कुछ रैलियों में सांड घुस आया था। जिसेक बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ की सरकार की आलोचना की थी। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथलोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019गोरखपुरकुशीनगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए