लाइव न्यूज़ :

5 वर्ष पहले दंगा, अराजकता और गुंडागर्दी का बोलबाला था, सीएम योगी बोले-अब राज्य में शांति, समाज का हर वर्ग विकास के साथ आगे बढ़ रहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2022 17:47 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल पहले राज्य में दंगा और उपद्रव होता था, लेकिन आज उसके लिए कोई जगह नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला दूसरा राज्य बन गया है।विकास की दिशा में यूपी आगे बढ़ रहा है।हम एक करोड़ लोगों को आसानी से समायोजित कर सकते हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर करारा हमला किया। सीएम योगी ने कहा कि 5 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में दंगे, अराजकता और गुंडागर्दी हुआ करती थी, लेकिन अब राज्य में शांति है, अराजकता और गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है। समाज का हर वर्ग विकास के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि विगत पांच वर्षों में हमने अनेक चुनौतियों का सामना किया है। हमें एक बीमारू प्रदेश मिला था, स्थिति बिगड़ी हुई थी, अराजकता थी, दंगों की संस्कृति थी और ऐसे में टीम उप्र ने लगातार प्रयास कर एक नई कार्यसंस्कृति तैयार किया और हमने साबित किया कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो सकता है।

योगी ने कहा कि यह साबित हो गया है कि उत्तर प्रदेश साम्प्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बन सकता है और यह बड़ी उपलब्धि है । मुख्यमंत्री ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मण्डल, जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और अन्य विषयों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को शासन की नीतियों का समुचित लाभ दिलाने, राज्य के समग्र विकास और प्रदेश की छवि बदलने में फील्ड में तैनात अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों में हमने अनेक चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि हमें एक बीमारू प्रदेश मिला था, हमने साबित किया कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो सकता है और साम्प्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बन सकता है जो एक बड़ी उपलब्धि है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के प्रत्येक युवा को नि:शुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट देकर 'स्मार्ट' बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ‘डॉक्टर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय’ के 886 छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण समारोह के दौरान उक्त बात कही।

उन्होंने विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विभाग के नये भवन की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें समय के अनुसार चलना होगा और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को तैयार करना होगा। कोविड-19 महामारी के दौरान शिक्षा सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में से एक थी, जब सामान्य कक्षाएं, परीक्षाएं और प्रैक्टिकल सब रोक दिए गए थे। उसी समय मैंने एक करोड़ विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट देने का फैसला लिया था ताकि उनकी पहुंच अपनी ऑनलाइन कक्षाओं तक बनी रहे और वे इसका उपयोग परीक्षा की तैयारियों में भी करें।’’

प्रसिद्ध कवि सूरदास, जोकि दृष्टिहीन थे, का उदाहरण देते हुए योगी ने कहा कि किसी को उसके रूप से नहीं बल्कि गुण से आंकना चाहिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेने के बाद योगी पहली बार विद्यार्थियों को स्मार्टफोन/टैबलेट बांट रहे थे। उन्होंने 25 दिसंबर, 2021 को लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम से टैबलेट बांटने की शुरुआत की थी।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए