लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: आगरा, मेरठ और कानपुर में उच्च स्तरीय दल भेजने के सीएम योगी ने दिए निर्देश, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 10, 2020 20:04 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा, मेरठ और कानपुर जिलों में हालात का जायजा लेने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक उच्च स्तरीय चिकित्सकीय दल भेजने के निर्देश दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार रात तक के आंकड़ों के मुताबिक आगरा में 455, कानपुर नगर में 235 और मेरठ में 144 संक्रमित लोगों उपचार चल रहा है। आगरा में 21, मेरठ में 11 और कानपुर में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा, मेरठ और कानपुर जिलों में हालात का जायजा लेने के लिये एक-एक उच्च स्तरीय चिकित्सकीय दल भेजने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन व्यवस्था की रविवार को यहां उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने तथा परिस्थिति पर निगरानी रखने के लिए आगरा, मेरठ और कानपुर जिलों में एक-एक उच्च स्तरीय चिकित्सकीय दल भेजा जाए। 

उन्होंने औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे को आगरा में शिविर करने के निर्देश दिए। उनके साथ पीजीआई से एक वरिष्ठ डॉक्टर तथा पुलिस अधिकारी भी रहेंगे। उन्होंने मेरठ में सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव टी वेंकटेश के साथ चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को समीक्षा करने को कहा। गौरतलब है कि इस वक्त प्रदेश में संक्रमित उन की लोगों की सर्वाधिक संख्या आगरा, कानपुर नगर और मेरठ में है, जिनका अभी उपचार चल रहा है। 

शनिवार रात तक के आंकड़ों के मुताबिक आगरा में 455, कानपुर नगर में 235 और मेरठ में 144 संक्रमित लोगों उपचार चल रहा है। आगरा में 21, मेरठ में 11 और कानपुर में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। योगी ने दोहराया कि विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश लौटने वाले प्रवासियों की एक सूची उपलब्ध करायी जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित वापस लाया जा सके। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। अन्तरराज्यीय तथा अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जाए। 

साथ ही, विभिन्न राज्यों की सीमाओं से कोई भी व्यक्ति पैदल न चले और हर हाल में पलायन को रोका जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी सामुदायिक रसोइयों में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्हें संक्रमणपुक्त भी किया जाए। उन्होंने घर तक सामान पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। योगी ने संक्रमण की जांच संबंधी क्षमता बढ़ाने के लिए कहा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में मौजूद वेंटिलेटरों को सक्रिय किया जाए। इसके अलावा एनेस्थीशिया डॉक्टरों की सूची भी बना ली जाए। उन्होंने आपात चिकित्सकीय सेवाएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को कोविड-19 () संक्रमण से बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप