लाइव न्यूज़ :

'नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा', योगी आदित्यनाथ बोले- माफिया के इलाज के लिए पुलिस काफी है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 24, 2023 16:40 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माफिया के इलाज के लिए पुलिस पर्याप्त है। पहले यूपी में सिर्फ दंगा-फसाद होते थे। अब यूपी विकास के लिए जाना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव 2023 के लिए प्रचार का आगाज कियासहारनपुर जिले में निकाय चुनाव की सभा को सम्बोधित कियाकहा- नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा, रंगदारी न फिरौती, यूपी नहीं है अब किसी की बपौती

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव 2023 के लिए प्रचार का आगाज कर दिया है।  योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर जिले में निकाय चुनाव की सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षी पार्टियों, खासकर सपा पर जमकर हमला बोला। योगी ने माफिया और अपराधियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अब सहारनपुर में तो क्या, उत्तर प्रदेश में भी कहीं कर्फ्यू नहीं लगता, अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है।

योगी ने कहा कि सहारनपुर से महापौर पद के लिए सुयोग्य चिकित्सक को हम आपके बीच लेकर आए हैं, जो यहां की सभी बीमारियों का उपचार करेंगे। माफिया के उपचार के लिए हमारी पुलिस ही काफी है। यूपी सीएम ने कहा कि पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे होते थे। आज यूपी में झूठा मुकदमा कोई नहीं कर सकता। पहले किसान आत्महत्या करता था, आज किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रकम मिल रही है।

माफिया के खिलाफ एक बार फिर गरजते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, "नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा। रंगदारी न फिरौती, यूपी नहीं है अब किसी की बपौती। अब यूपी में माफिया-अपराधी अतीत हो गए हैं। उत्तर प्रदेश अब सुरक्षा-खुशहाली और रोजगार का प्रतीत बन रहा है। माफिया के इलाज के लिए पुलिस पर्याप्त है। बेटियां पहले जब पढ़ने के लिए दूर जाने के लिए मजबूर रहती थीं। मां बाप के मन में चिंता रहती थी। पहले यूपी में सिर्फ दंगा-फसाद होते थे। अब यूपी विकास के लिए जाना जा रहा है।"

सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, "यहाँ का शिल्पकार अपनी अद्भुत कला के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। यहां मेहनती किसान, दूरदर्शी और सुशिक्षित युवा हैं। या फिर उद्योग के क्षेत्र में, व्यापार के क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति में निरंतर योगदान करने वाले हमारे उद्यमी और व्यापारी सहारनपुर उत्तरप्रदेश का एक प्रमुख जनपद है। दो हजार सत्रह के पहले मैंने सहारनपुर की उपेक्षा को अपनी आँखों से देखा है यहाँ बिजली नहीं आती थी दंगे होते थे। कर्फ्यू लगता था बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाता था। कनेक्टिविटी की तो क्या ही कहें पहले लखनऊ तो दूर दिल्ली की दूरी को भी तय करने में से आठ घंटे से अधिक का समय तय करना होता था।"

विकास का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज सहारनपुर विकास की एक नई आभा के साथ देश और दुनिया के रूप के सामने चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। दिल्ली की दूरी जो पहले तीन घंटे में पूरी होती हैं। आने वाले समय में मात्र दो से ढाई घंटे में सहारनपुर से दिल्ली की दूरी आप तय कर लेंगे। इस वर्ष के अंत तक दिल्ली, सहारनपुर, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे को पूरा कर दिया जाएगा। सहारनपुर से दिल्ली की दूरी तय करने में सहारनपुर के नागरिकों को किसानों को, युवाओं को, बहन और बेटियों को आसानी हो जाएगी।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथसहारनपुरउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर