लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः पहली बार विधानसभा में आमने-सामने होंगे आदित्यनाथ, आजम और अखिलेश, बीजेपी और सपा में दिखेंगे मुकाबले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 22, 2022 15:34 IST

भाजपा ने 403-सदस्यीय विधानसभा में 255 सीटें जीतीं और उसके सहयोगियों ने 18 अन्य सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार और मंगलवार को लखनऊ और दिल्ली में हलचल देखने को मिली।24 घंटे से कम समय में तीन बड़े इस्तीफे हुए।योगी आदित्यनाथ ने राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को शाम चार बजे होगा। शपथ ग्रहण सामारोह का आयोजन राजधानी में शहीद पथ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में किया जाएगा। 

इस बीच सोमवार और मंगलवार को लखनऊ और दिल्ली में हलचल देखने को मिली। 24 घंटे से कम समय में तीन बड़े इस्तीफे हुए। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा से रामपुर सांसद आजम खान ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है और इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम को विधान परिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह को अपना त्यागपत्र भेजा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

हाल के विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने वाले योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा थ्ज्ञा और एक लाख से अधिक मतों से वह विजयी रहे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे योगी वर्ष 2017 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बने थे और इस बार विधानसभा का चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया। समझा जाता है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण से पहले, योगी आदित्यनाथ को सदन का नेता चुना जाएगा और वह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। योगी ने हाल ही में संपन्न चुनावों में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाई है।लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कक्ष में मुलाकात कर निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र सौंपा।

वह आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सपा के लोकसभा सदस्य हैं। इस दौरान सपा अध्यक्ष के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव भी मौजूद थे। गौरतलब है कि अखिलेश यादव हाल में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं। आजम खान रामपुर से विधायक चुने गए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथआज़म खानअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो