लाइव न्यूज़ :

उप्र : मुजफ्फरनगर में किशोरी का यौन शोषण करने वाले अभिभावकों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:42 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), सात अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 17 वर्षीय लड़की का कथित यौन शोषण करने वाले उसके अभिभावकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भोपा पुलिस थाने के प्रभारी राजकुमार राणा ने बताया कि आरोपी माता-पिता के खिलाफ बुधवार को दुष्कर्म और मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया। एक गैर-सरकारी संगठन ने 25 सितंबर को किशोरी को उसके अभिभावकों के चंगुल से छुड़ाया था। जांच के दौरान लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया जिसमें उसका यौन शोषण होने की पुष्टि हुयी ।

पीड़ित किशोरी सितंबर के मध्य में एक नहर के पास बेहोशी की हालत में मिली थी। स्वस्थ होने के बाद एनजीओ द्वारा उसे उसके अभिभावकों के पास वापस भेज दिया गया था।

लेकिन एक शिकायत के बाद, एनजीओ के सदस्यों ने अभिभावकों के चंगुल से उसे बचा लिया। फिलहाल पीड़िता एक आश्रय गृह में है। नाबालिग के वास्तविक पिता की मौत के बाद उसकी मां ने किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर ली थी और उसे छोड़कर कहीं चली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए