लाइव न्यूज़ :

CAA विरोध: UP के रामपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा में एक की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: December 21, 2019 22:09 IST

पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज में पांच प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। जिलाधिकारी अंजनेय सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, “पांच घायलों में से चार को इलाज के लिये मेरठ रेफर किया गया था जहां उनमें से एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि करीब 400 से 500 लोग बंद के आह्वान के बीच शहर के ईदगाह इलाके में प्रदर्शन के लिये जुटे थे।उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा दागे गए आंसू गैस के गोलों में भी करीब एक दर्जन प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। 

उत्तर प्रदेश के रामपुर में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान शनिवार को हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कुछ पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान एक मीडियाकर्मी और पुलिस के एक दोपहिया वाहन समेत कुल पांच दोपहिया वाहनों और एक कार में आग लगा दी गई।

पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज में पांच प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। जिलाधिकारी अंजनेय सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, “पांच घायलों में से चार को इलाज के लिये मेरठ रेफर किया गया था जहां उनमें से एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।”

उन्होंने कहा कि करीब 400 से 500 लोग बंद के आह्वान के बीच शहर के ईदगाह इलाके में प्रदर्शन के लिये जुटे थे। सिंह ने कहा, “प्रदर्शनकारियों द्वारा किये गए पथराव में एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोट आई है। पथराव करने वालों में 12 से 18 साल की उम्र के बच्चे भी शामिल थे।” उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा दागे गए आंसू गैस के गोलों में भी करीब एक दर्जन प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेशनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?