CAA विरोध: UP के रामपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा में एक की मौत, कई घायल

By भाषा | Published: December 21, 2019 10:09 PM2019-12-21T22:09:56+5:302019-12-21T22:09:56+5:30

पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज में पांच प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। जिलाधिकारी अंजनेय सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, “पांच घायलों में से चार को इलाज के लिये मेरठ रेफर किया गया था जहां उनमें से एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

up caa protest one person dead in rampur and many person injured | CAA विरोध: UP के रामपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा में एक की मौत, कई घायल

CAA विरोध: UP के रामपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा में एक की मौत, कई घायल

Highlightsउन्होंने कहा कि करीब 400 से 500 लोग बंद के आह्वान के बीच शहर के ईदगाह इलाके में प्रदर्शन के लिये जुटे थे।उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा दागे गए आंसू गैस के गोलों में भी करीब एक दर्जन प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। 

उत्तर प्रदेश के रामपुर में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान शनिवार को हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कुछ पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान एक मीडियाकर्मी और पुलिस के एक दोपहिया वाहन समेत कुल पांच दोपहिया वाहनों और एक कार में आग लगा दी गई।

पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज में पांच प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। जिलाधिकारी अंजनेय सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, “पांच घायलों में से चार को इलाज के लिये मेरठ रेफर किया गया था जहां उनमें से एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।”

उन्होंने कहा कि करीब 400 से 500 लोग बंद के आह्वान के बीच शहर के ईदगाह इलाके में प्रदर्शन के लिये जुटे थे। सिंह ने कहा, “प्रदर्शनकारियों द्वारा किये गए पथराव में एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोट आई है। पथराव करने वालों में 12 से 18 साल की उम्र के बच्चे भी शामिल थे।” उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा दागे गए आंसू गैस के गोलों में भी करीब एक दर्जन प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। 

Web Title: up caa protest one person dead in rampur and many person injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे