लाइव न्यूज़ :

UP Bypoll Result 2023: कीर्ति कोल 3154 मतों से आगे, छानबे में सीएम योगी को लगेगा झटका!, नोटा से भी पीछे कांग्रेस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2023 10:44 IST

UP Bypoll Result 2023: कीर्ति ने अभी तक 13605 मत प्राप्त किए हैं। निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) के उम्मीदवार को 10451 मत मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रत्याशी नोटा से भी पीछे है।नोटा को 335 वोट और कांग्रेस को 332 वोट मिले हैं। छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है।

UP Bypoll Result 2023: उत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। दोनों स्थानों पर क्रमश: 44.95 प्रतिशत और 44.15 फीसद मतदान हुआ था। छानबे में सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल आगे चल रहे हैं। कीर्ति को अभी तक की बढ़त 3154 हैं।

कीर्ति ने अभी तक 13605 मत प्राप्त किए हैं। निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) के उम्मीदवार को 10451 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी नोटा से भी पीछे है। नोटा को 335 वोट और कांग्रेस को 332 वोट मिले हैं। छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है।

मिर्जापुर जिले की छानबे सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। छानबे सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने दिवंगत विधायक राहुल कोल की पत्नी रिंकी कोल को और सपा ने कीर्ति कोल को मैदान में उतारा है। 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में, सत्तारूढ़ भाजपा के 255 विधायक हैं।

उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के क्रमशः 11 और छह विधायक हैं। सपा के 109 विधायक हैं जबकि उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के नौ विधायक हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह विधायक हैं, कांग्रेस और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के दो-दो और बहुजन समाज पार्टी के एक विधायक हैं।

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो