लाइव न्यूज़ :

UP Bypoll Result 2023: चार सीट पर उपचुनाव, आप, बीजद बड़ी जीत की ओर, छानबे पर सपा और स्वार सीट पर अपना दल (एस) को बढ़त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2023 11:25 IST

UP Bypoll Result 2023: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ आप, कांग्रेस, भाजपा, शिरोमणि अकाली दल एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ में हैं, जबकि रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान ने पार्टी के लिए प्रचार किया है।बीजेपी ने अपनी सहयोगी अपना दल (एस) के लिए सीट छोड़ने के बावजूद सक्रिय रूप से प्रचार किया है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और समाजवादी पार्टी (सपा) एक-एक सीट पर आगे है।

UP Bypoll Result 2023: देश में 4 सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पंजाब में जालंधर संसदीय क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में छनबे और स्वार विधानसभा क्षेत्र ओडिशा में झारसुगुड़ा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ आप, कांग्रेस, भाजपा, शिरोमणि अकाली दल एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ में हैं, जबकि रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान ने पार्टी के लिए प्रचार किया है।

बीजेपी ने अपनी सहयोगी अपना दल (एस) के लिए सीट छोड़ने के बावजूद सक्रिय रूप से प्रचार किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में राज्य में ताजा रुझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और समाजवादी पार्टी (सपा) एक-एक सीट पर आगे है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, छानबे (अनुसूचित जाति) सीट पर सपा की कीर्ति कोल अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल से 3,082 मतों से आगे हैं। स्‍वार में अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी सपा की अनुराधा चौहान से 4,499 मतों से आगे हैं।

उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की स्वार और मिर्जापुर जिले की छानबे (एससी) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है। उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। 

टॅग्स :चुनाव आयोगउपचुनावकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPसमाजवादी पार्टीआज़म खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो