लाइव न्यूज़ :

UP By Elections 2022 Results: उप्र उपचुनाव से शुरुआती रुझान, आजमगढ़ में निरहुआ आगे-धर्मेंद्र यादव पिछड़े, रामपुर में सपा की लगातार बढ़त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2022 10:56 IST

UP By Elections 2022 Results: आपको बता दें कि इस उपचुनाव में आजमगढ़ में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देउप्र उपचुनाव के शुरुआती रुझान आने लगे है। इन रुझानों के मुताबिक, आजमगढ़ में भाजपा और रामपुर में सपा आगे चल रही है। हालांकि वोटों की गिनती अभी भी जारी है।

UP By Elections 2022: उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर उपचुनाव में मतदान के बाद रविवार को मतगणना शुरू हो गई और शुरुआती रुझान में आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और रामपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगे चल रही हैं। 

रामपुर से सपा उम्मीदवार मोहम्मद असीम राजा चल रहे है आगे

निर्वाचन आयोग के अनुसार रामपुर में सपा उम्मीदवार मोहम्मद असीम राजा 767 मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि आजमगढ़ में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली से 2117 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। आजमगढ़ में शुरुआती रुझान में तीसरे नंबर पर सपा के धर्मेंद्र यादव हैं। 

आजमगढ़ में 49.43 और रामपुर में 41.39 प्रतिशत हुए थे मतदान

उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पड़े वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई थी। निर्वाचन आयोग कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। दोनों सीटों पर 23 जून को मतदान को हुआ था। 

इस दौरान आजमगढ़ में 49.43 फीसदी, जबकि रामपुर में 41.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 

सपा ने ईवीएम बदलने का लगाया था आरोप

आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने स्ट्रांग रूम में कथित तौर पर प्रवेश न करने देने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से बहस की थी। वहां पहुंचे यादव ने आरोप लगाया कि “ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) बदलने की कोशिश की जा रही है, इसलिए उन्हें अंदर प्रवेश करने नहीं दिया गया।” हालांकि, बाद में यादव स्ट्रांग रूम के अंदर गए थे। 

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग आर्य ने कहा, “जो लोग अधिकृत थे, उन्हें ‘तलाशी’ के बाद प्रवेश की अनुमति दी गई। अब वह (धर्मेंद्र यादव) अंदर हैं और मतगणना सुचारू रूप से चल रही है।” 

अखिलेश यादव और आजम खां के इस्तीफा के बाद हुए थे उपचुनाव

आपको बता दें कि सपा के दो नेताओं-अखिलेश यादव और आजम खां के क्रमश: आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के कारण वहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है। फरवरी में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में विधायक चुने जाने के बाद दोनों नेताओं ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 

2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर में 63.19 प्रतिशत और आजमगढ़ में 57.56 मतदान दर्ज किया गया था। दोनों सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनाव में 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए 35 लाख से अधिक मतदाता मतदान के पात्र थे। 

इन नेताओं पर पार्टी ने खेली है बाजी

रामपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए घनश्याम सिंह लोधी को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, सपा ने आजम खां की पसंद असीम राजा पर भरोसा जताया है। मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) रामपुर से चुनाव नहीं लड़ रही है। 

उधर, आजमगढ़ में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउपचुनावरामपुरAzamgarh Police of Uttar Pradeshआज़म खानअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीमायावतीदिनेश लाल यादव (निरहुआ)BJPDinesh Lal Yadav (Nirahua)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर