लाइव न्यूज़ :

रामपुर में आजम खान का किला ढहाने से हजारों वोट दूर बीजेपी, शुरुआत से ही पत्नी तजीन फातिमा ने बना ली थी बढ़त

By भाषा | Updated: October 24, 2019 13:33 IST

देश की 11 विधानसभा सीटों गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ, कैंट, गोविंद नगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर, बलहा और घोसी के लिए गत सोमवार को मतदान हुआ था। इस दौरान औसतन 45.5 फीसद वोट पड़े थे। इन 11 में से 10 सीटें, इन पर चुने गए विधायकों के सांसद बन जाने के कारण रिक्त हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर हुये उपचुनाव में अभी तक बीजेपी को 6 सीटों पर बढ़त मिलती हुयी दिख रही है।तजीन फातिमा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भारत भूषण पर 21,315 मतों की लगभग निर्णायक बढ़त ले ली है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों के लिए संपन्न उपचुनाव की मतगणना के अब तक मिले रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा ने छह सीटों पर मजबूत बढ़त बना ली है। अभी तक के रुझान में भाजपा ने छह सीटों इगलास, लखनऊ कैंट, मानिकपुर, गोविंदपुर, घोसी और बलहा सीटों पर बढ़त बना रखी है। खासकर इगलास, लखनऊ कैंट, बलहा और मानिकपुर सीटों पर भाजपा ने बहुत मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। लेकिन समाजवादी पार्टी और सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान के प्रतिष्ठा का सवाल कही जाने वाली रामपुर सीट पर आजम की पत्नी तजीन फातिमा ने निर्णायक बढ़त बना ली है।तजीन फातिमा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भारत भूषण पर 21,315 मतों की लगभग निर्णायक बढ़त ले ली है। आजम खान के दबदबे वाली रामपुर की सीट पर भाजपा के साथ-साथ सपा की भी प्रतिष्ठा का सवाल है। आजम के खिलाफ भ्रष्टाचार तथा कई अन्य आरोपों में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए जाने का मुद्दा उठाते हुए सपा ने एक अभियान चलाया था। जिस तरीके से एक  के बाद एक उन पर मुकदमें दर्ज हुए और पूछताछ हुई उससे बाद से माना जा रहा था कि चुनाव परिणाम ही यह बताएंगे की जनता को उनपर विश्वास है या नहीं। आजम ने हर रैली में भी लोगों से भावुक अपील की थी, कई रैलियों में तो उनकी आंखों से आंसू भी निकल गए थे।लखनऊ कैंट सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश चंद तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मेजर आशीष चतुर्वेदी से 17,235 मतों से आगे चल रहे हैं। बलहा (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के सरोज सोनकर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी किरण भारती पर 16,791 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है। इगलास सीट पर भाजपा के राजकुमार सहयोगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के अभय कुमार पर 10,937 वोटों की बढ़त बना रखी है। मानिकपुर सीट पर भाजपा के आनंद शुक्ला अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के निर्भय सिंह पटेल से 9885 मतों से आगे चल रहे हैं।गोविंद नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी निकटतम प्रतिद्वंदी करिश्मा ठाकुर से 5457 मतों से आगे चल रहे हैं। प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा के सहयोगी अपना दल सोनेलाल के प्रत्याशी राजकुमार पाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के नीरज त्रिपाठी से 6746 मतों से आगे चल रहे हैं।जैदपुर सीट से सपा के गौरव कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबरीश से 7107 मतों से आगे चल रहे हैं। गंगोह सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कीरत सिंह से 8629 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। जलालपुर सीट से बसपा प्रत्याशी छाया वर्मा अपने निकटतम उम्मीदवार भाजपा के राजेश सिंह से 3944 मतों से आगे चल रही हैं। घोसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित प्रत्याशी सुधाकर सिंह से 2968 मतों से आगे चल रहे हैं। देश की 11 विधानसभा सीटों गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ, कैंट, गोविंद नगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर, बलहा और घोसी के लिए गत सोमवार को मतदान हुआ था। इस दौरान औसतन 45.5 फीसद वोट पड़े थे। इन 11 में से 10 सीटें, इन पर चुने गए विधायकों के सांसद बन जाने के कारण रिक्त हुई थीं। वहीं, घोसी सीट, इस पर चुने गए विधायक फागू सिंह चौहान के बिहार का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। इन सीटों में से आठ भाजपा के पास थीं जबकि एक-एक सीट सपा, बसपा और अपना दल ने जीती थी।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेशआज़म खानसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप