लाइव न्यूज़ :

यूपी बजट 2023: अखिलेश यादव समेत सपा के सभी विधायक शेरवानी पहनकर पहुंचे विधानसभा

By विनीत कुमार | Updated: February 22, 2023 12:09 IST

यूपी विधानसभा में बजट पेश किए जाने के दिन बुधवार को सभी समाजवादी पार्टी शेरवानी पहनकर पहुंचे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी विधानसभा में बजट वाले दिन शेरवानी पहनकर पहुंचे अखिलेश यादव और दूसरे सपा विधायक।सपा के मीडिया सेल की ओर से ट्वीट किया गया- हुजूर आज का ‘बजट’ शेरवानी में...बड़ी-बड़ी उम्मीदों की मेजबानी में।'इससे पहले यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा था कि ये राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट होगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बुधवार को राज्य का बजट पेश करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी के सभी विधायक शेरवानी पहनकर विधानसभा पहुंचे। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज यूपी सरकार की ओर से बजट पेश कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल की ओर से तस्वीर के साथ तंज में ट्वीट किया गया, हुजूर आज का ‘बजट’ शेरवानी में...बड़ी-बड़ी उम्मीदों की मेजबानी में।'

इससे पहले यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि विधानसभा में आज पेश किया जाने वाला बजट राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट होगा। खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करने से पहले पत्रकारों से कहा कि इस बार का बजट बुनियादे ढांचे पर केंद्रित होगा।

उन्होंने कहा, 'बजट आकार में उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा होगा। यह युवाओं का बजट होगा, किसानों को सशक्त करने और महिलाओं को सम्मान देने वाला बजट होगा। इसमें मुख्य ध्यान बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर है, जिससे अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन किया जा सके।' उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास उत्तर प्रदेश को ‘सर्वोत्तम प्रदेश’ बनाने पर होगा। हमारा लक्ष्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1,000 अरब डॉलर तक पहुंचाने का है।

नेहा सिंह राठौर को नोटिस भेजे जाने पर अखिलेश का तंज

अखिलेश यादव बुधवार सुबह ट्वीट कर नेहा सिंह राठौर के प्रचलित गाने 'यूपी में का बा' की तर्ज पर निशाना भी साधा। नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस की ओर से गाने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। माना जा रहा है कि अखिलेश ने इसी कदम पर विरोध जताते हुए राठौर के गाने के अंदाज में योगी सरकार पर निशाना साधा।

अखिलेश ने ट्वीट किया, 'यूपी में का बा, यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा, यूपी में गरीब-किसान बेहाल बा, यूपी में पिछड़े-दलितों पर प्रहार बा, यूपी में कारोबार का बंटाधार बा।' उन्होंने लिखा, 'यूपी में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार बा, यूपी में बिन काम के बस प्रचार बा, यूपी में अगले चुनाव का इंतजार बा, यूपी में अगली बार भाजपा बाहर बा।'

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :यूपी बजटअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर