लाइव न्यूज़ :

UP Budget 2022: यूपी में इस तारीख को हुआ था पहला बजट पेश, जानें कौन से नेता ने कितनी बार और किसने सबसे ज्यादा बजट किया था पेश

By आजाद खान | Updated: May 25, 2022 12:59 IST

UP Budget 2022: आपको बता दें कि यूपी में अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने ही बजट को पेश किया है। इसके पीछे यह कारण है कि जितने भी सीएम हुए है उन में ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने वित्तमंत्री का पद व वित्त विभाग को अपने पास ही रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में वित्त वर्ष 2022-2023 का बजट गुरूवार को पेश होगा। बताया जा रहा है कि यह बजट छह लाख करोड़ का होगा। इस बजट में बिजली को लेकर आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

UP Budget 2022: उत्तर प्रदेश में वित्त वर्ष 2022-2023 का बजट कल पेश होने जा रहा है। राज्य में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद यह पहला बजट सत्र है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि इस बार छह लाख करोड़ का बजट पेश किया जाएगा। इस बजट को लेकर यह भी बातें सामने आ रही है कि इस बार के बजट में आम लोगों को बिजली से के बिल में कुछ राहत मिल सकती है। कुल मिलाकर यह उम्मीद की जा रही है कि यह बजट आम लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा राहत देने वाली फायदेमंद बजट होगी। ऐसे में आइए आज जान लेते है कि यूपी में सबसे पहले और सबसे ज्यादा बार किसने यूपी का बजट पेश किया है।

UP Budget 2022: क्या है यूपी के पहले बजट का इतिहास

उत्तर प्रदेश का पहला बजट 14 मार्च 1952 को पेश हुआ था। इस बजट को उस समय के मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत ने पेश किया था। आपको बता दें कि सन 1952 में 1 अरब 49 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था। गोविंद बल्लभ पंत जो यूपी के पहले सीएम थे, कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक थे। वे  26 जनवरी 1950 से 27 दिसम्बर 1954 तक यूपी के सीएम बने रहे थे। 

UP Budget 2022: किसने सबसे ज्यादा बार पेश किया है बजट

यूपी में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का श्रेय कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी (एनडी तिवारी) को जाता है। ये यूपी में चार बास सीएम बने रहे थे और सात बार वित्त मंत्री का पद संभाला था। इस हिसाब से उन्होंने 11 बार यूपी में बजट पेश किया है। वहीं एनडी तिवारी के बाद सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम आता जिन्होंने नौ बार बजट पेश किया है। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम आता है जिन्होंने पांच बार बजट पेश किया है। इनके बाद बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का नाम आता है जो उत्तर प्रदेश में चार बार बजट को पेश किया है। 

ऐसे में यह देखा गया है कि यूपी में ज्यादातर सीएम ने ही बजट पेश किया है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि सीएम योगी को छोड़कर बाकी सभी मुख्यमंत्रियों ने वित्तमंत्री का पद व वित्त विभाग को अपने पास ही रखा था। 

टॅग्स :यूपी बजटयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBahujan Samaj Partyमायावतीमुलायम सिंह यादवनारायण दत्त तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष