लाइव न्यूज़ :

यूपी: कानपुर छावनी से बसपा उम्मीदवार रहे मोहम्मद सफी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज

By विशाल कुमार | Updated: March 16, 2022 12:05 IST

पुलिस ने कहा कि यह मामला चकेरी पुलिस स्टेशन में 43 वर्षीय मोहम्मद सफी और सात अन्य के खिलाफ गैंग चलाने और अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि यह मामला चकेरी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।43 वर्षीय सफी और अन्य के खिलाफ गैंग चलाने और अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप।कानपुर छावनी की सीट सपा ने जीती। यहां सफी 3331 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने कानपुर छावनी सीट से बसपा उम्मीदवार रहे मोहम्मद सफी और सात अन्य के खिलाफ उत्तर प्रदेश गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि यह मामला चकेरी पुलिस स्टेशन में 43 वर्षीय सफी और अन्य के खिलाफ गैंग चलाने और अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दर्ज किया गया है।

कानपुर छावनी की सीट पर सपा उम्मीदवार मोहम्मद हसन ने भाजपा के रघुनंदन सिंह भदौरिया को 20 हजार 10 वोट से हराकर जीत दर्ज की। यहां सफी 3331 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

सफी के हलफनामे के अनुसार, उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश, दंगा और आपराधिक धमकी के संबंध में पांच मामले चकेरी पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं।

कानपुर (पूर्व) के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रमोद कुमार ने कहा कि यूपी गैंगस्टर अधिनियम को लागू करने की प्रक्रिया कुछ समय पहले शुरू की गई थी। हालांकि सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा तैयार चार्ट के अनुसार सफी एक गिरोह का सदस्य है।

बसपा के कानपुर जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी ने कहा कि सफी के खिलाफ मामले हैं, लेकिन हम उसके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम लागू करके हैरान हैं। सफी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं, लेकिन उन्होंने अतीत में कभी पार्टी पद पर कार्य नहीं किया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुरबीएसपीup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील