लाइव न्यूज़ :

UP Board Result 2018: एक दिन बाद जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं के रिजल्ट, यहां करें चेक

By धीरज पाल | Updated: April 27, 2018 14:16 IST

UP Board 10th/12th Result 2018: यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं (UP Board 10th/12th Result 2018 Or UP Board High School/Intermediate Result 2018) का रिजल्ट 1 दिन के बाद घोषित किया जाएगा। छात्र यूपी बोर्ड के हाईस्कूल/इंटरमीडिएट के रिजल्ट 29 अप्रैल यानि रविवार को ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Open in App

इलाहाबाद, 27 अप्रैल: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट का दिन करीब आ चुका है। ऐसे में यूपी बोर्ड के छात्रों की दिल की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं (UP Board 10th/12th Result 2018 Or UP Board High School/Intermediate Result 2018) का रिजल्ट 1 दिन के बाद घोषित किया जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने यूपी बोर्ड के 10वीं/12वीं के रिजल्ट जारी करने की तरीख 29 अप्रैल यानि रविवार को रखी है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP 10th Result 2018 / UP 12th Result 2018 or UP High School Result 2018 / UP Intermediate Result 2018) जारी होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इस साल करीब 55 लाख छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in, upresults.nic.in मुताबिक  10वीं/हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे तक घोषित किया जा सकता है और 12वीं का रिजल्ट एक साथ दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जा सकता है।   

यह भी पढ़ें - UP Board Results 2018: यूपी बोर्ड हाईस्कूल में दो विषयों में होंगे फेल तो दोबारा मिलेगा मौका, जानें पूरा नियम

यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं कक्षा में छोड़ी लगभग 1129786 छात्रों ने छोड़ी थी परीक्षा

गौरतलब है कि इस साल लगभग 34,04,571 छात्र यूपी 10 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए बैठे थे, जो 6 फरवरी से 22 फरवरी 2018 तक आयोजित किए गए थे। खबरों के मुताबिक इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों में लगभग 660507 छात्रों ने परिक्षाएं छोड़ी हैं। ऐसे में ये सारे छात्र रिजल्ट आने से पहले ही फेल हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें- UP Board Results 2018: यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद 15 दिनों में मिलेगी मार्कशीट व सर्टिफिकेट

यूपी बोर्ड हाईस्कूल के दो विषयों में फेल होने पर मिलेगा दोबारा मौका 

वहीं यूपी बोर्ड के नियमों के मुताबिक हाईस्कूल का कोई भी छात्र अगर छह विषय में किसी एक विषय में फेल होता है या फिर छात्र किसी कारणवश परीक्षा छोड़ दिया है तो वह भी पास माना जाएगा। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं हाईस्कूल में कुल 6 विषय हैं। 

छात्र ऐसे करें अपना यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल)रिजल्ट 2018और यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) रिजल्ट (UP Board Class 10th/12th Result 2018 Or High School/Intermediate Result 2018 UP Board ) 2018 चेक 

- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in,upmspresults.up.nic.in पर लॉगइन करें।- इसके बाद आप यूपी 10वीं या 12वीं के रिजल्ट 2018 ( 10th Result UP Board or 12th Result Up Board) लिंक पर क्लिक करें।- अगले पेज पर अपना रोल नंबर डालें और सब्‍मिट करें।- रोल नंबर सब्‍मिट करने के बाद आपका यूपी बोर्ड हाईस्कूल / इंटर रिजल्‍ट 2018 (UP Board Class 10th Result 2018 /UP Board Class 12th Result 2018 Or UP Board High School Results 2018 / UP Inter Result 2018) आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा।- रिजल्‍ट देखने के बाद भविष्‍य के लिए आप अपनी यूपी बोर्ड हाईस्कूल / इंटर रिजल्‍ट 2018 मार्कशीट का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।

यूपी बोर्ड की 1921 में हुई थी स्‍थापना

उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद की स्‍थापना 1921 में की गई थी। बोर्ड इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए हर साल 10वीं और 12वीं परीक्षा आयोजित करता है। इसकी स्थापना से पहले, इलाहाबाद विश्वविद्यालय इन परीक्षाओं का आयोजन करता था। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूपीरिजल्ट.निक.इनयूपी बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषदः कक्षा 9 और 11 में दूसरे विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों को टीसी अपलोड करना अनिवार्य, यूपी बोर्ड ने किया ऐलान

भारतउत्तर प्रदेशः 5000 स्कूल होंगे बंद?, स्कूलों में 50 से भी कम बच्चों का एडमिशन और 500 में बच्चों को पढ़ाने के लिए 1 भी शिक्षक नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी