लाइव न्यूज़ :

UP Class 10, 12 Results: यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों का इस फॉर्मूले पर जारी हो सकता है रिजल्ट, जानिए

By वैशाली कुमारी | Updated: June 18, 2021 13:04 IST

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा कोरोना के कारण रद्द करनी पड़ी थी। इसके चलते 56 लाख छात्र परीक्षा में नहीं बैठ सके। ऐसे में इनके मूल्यांकन की प्रक्रिया को लेकर मंथन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी बोर्ड के नतीजों के लिए मूल्यांकन के क्राइटेरिया पर चर्चा जारी20 जून को सामने आ सकती है साफ तस्वीर, कोरोना के चलते रद्द हुई थी परीक्षाएं यूपी बोर्ड द्वारा 12वीं के रिजल्ट के लिए 50-40-10 के फॉर्मूले को अपनाया जा सकता है

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में COVID-19 की स्थिति को देखते हुए कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि राज्य सरकार की समिति कक्षा 10 और 12 के छात्रों को मार्क्स देने के लिए एक फार्मूला लेकर आएगी।

 सूत्रों के मुताबिक समिति  यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 के 56 लाख छात्रों को प्रमोट करने के लिए क्राइटेरिया तैयार कर रही है। हालाँकि राज्य सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फॉर्मूले की घोषणा नहीं की है। 

यूपी बोर्ड की उच्च स्तरीय समिति ने तय किया है कि कक्षा 10 के रिजल्ट के लिए कक्षा 9 में प्राप्त अंकों के 50 प्रतिशत और कक्षा 10 के प्री-बोर्ड में प्राप्त अंकों के 50 प्रतिशत को ध्यान में रखा जाएगा।  वहीं कक्षा 12 के रिजल्ट के लिए कक्षा 10 के परिणाम का 50 प्रतिशत, कक्षा 11वीं का 40 प्रतिशत और कक्षा 12 का प्री-बोर्ड परिणाम का 10 प्रतिशत ध्यान में रखा जाएगा।

UP Board Result: 20 जून को योगी आदित्यनाथ के सामने रखा जाएगा फॉर्मूला

समिति विकसित फार्मूले का ड्राफ़्ट, अप्रूवल के लिए 20 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपेगी। छात्रों को ध्यान देने की जरूरत है कि यूपी सरकार ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि छात्रों को अंक देने के फार्मूले पर अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है और अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले से अगले शैक्षणिक सत्र को नियमित करने में मदद मिलेगी और 11 वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं। 12वीं कक्षा से प्रमोट होने वाले छात्र भी कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे।

राज्य सरकार ने 3 जून को COVID-19 स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इस संबंध में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

टॅग्स :यूपी बोर्डयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०एग्जाम रिजल्ट्सयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए