लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु पुलिस ने बिहारी मजदूरों की 'हत्या वाले फर्जी ट्वीट' पर यूपी के भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज किया मामला, दो पत्रकार भी मुश्किल में, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

By विनीत कुमार | Updated: March 4, 2023 21:04 IST

तमिलनाडु पुलिस ने यूपी भाजपा के प्रवक्ता प्रशांत पटेल उमराव सहित दो पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बिहारी मजदूरी की कथित पिटाई और हत्या संबंधी 'फर्जी' खबरें फैलाने के आरोप में ये कार्रवाई की गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए तमिलनाडु पुलिस ने अलग-अलग टीमें भी तैयार कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु पुलिस का एक्शन, 'फर्जी खबर' फैलाने और लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करने के लिए भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज।एक बड़े अखबार के संपादक और एक स्थानीय पत्रकार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारियों पर कथित हमले के मामले में जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम को भी तमिलनाडु भेजा है।

नई दिल्ली: यूपी भाजपा के प्रवक्ता प्रशांत पटेल उमराव के खिलाफ तमिलना़डु पुलिस ने अफवाह फैलाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। प्रशांत पटेल ने एक ट्वीट कर दावा किया था कि 'तमिलनाडु में दर्जनों प्रवासी बिहारी मजदूर मारे गए हैं।' हालांकि बाद में उन्होंने ये ट्वीट डिलीट भी कर दिया था।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तस्वीर साझा करते हुए पटेल ने ट्विटर पर लिखा था, 'हिंदी में बोलने के लिए बिहार के 12 प्रवासियों को तमिलनाडु में फांसी पर लटका दिया गया।' ट्वीट को बाद में हटा दिया गया था।

दरअसल, तेजस्वी यादव हाल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का 70वां जन्मदिन मनाने के लिए चेन्नई में थे। प्रशांत पटेल ने ट्वीट में कहा था कि प्रवासियों पर हमले के बावजूद तेजस्वी यादव स्टालिन के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए।

तमिलना़डु की पुलिस टीम करेगी प्रशांत पटेल को गिरफ्तार

प्रशांत पटेल पर कथित रूप से क्षेत्र और भाषा के आधार पर लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करने का मामला दर्ज किया गया है। इस बीच मामले की जांच के संबंध जानकारी रखने वाले तमिलनाडु पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उमराव को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम भेजी गई है।

दूसरी ओर स्टालिन ने भी शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की और राज्य में इस तरह के किसी हिंसा के दावों से इनकार किया। स्टालिन ने कहबा कि सभी प्रवासी श्रमिक राज्य में सुरक्षित हैं। स्टालिन ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से फोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि श्रमिकों को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। 

अखबार के संपादक और एक पत्रकार पर भी मामला दर्ज

एक और कार्रवाई में तमिलनाडु पुलिस ने शत्रुता फैलाने के आरोप में एक बड़े अखबार के संपादक पर भी मामला दर्ज किया है। ऑनलाइन पोर्टल ने कथित तौर पर बिहार के श्रमिकों को तमिलनाडु में पीटे जाने वाले वीडियो साझा किए। हालांकि, फर्जी वीडियो की पहचान करने वाले कुछ संस्थाओं ने दावा किया कि वीडियो पुराने थे और तमिलनाडु के नहीं थे।

पुलिस ने मोहम्मद तनवीर नाम के एक शख्स के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। तनवीर कुछ दिनों तक पत्रकारिता से जुड़ा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें गठित की गई हैं।

बिहार के अधिकारी तमिलना़डु पहुंचे

इन तमाम हलचल के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले में अब जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम को तमिलनाडु भेज दिया है। इस टीम में श्रम संसाधन विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव बालामुरुगन डी और सीआईडी के आईजी पी. कन्नन शामिल हैं।

टॅग्स :तमिलनाडुबिहारभारतीय जनता पार्टीनीतीश कुमारएमके स्टालिनतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील