लाइव न्यूज़ :

बरेली में ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मौके पर दोनों की मौत

By भाषा | Updated: November 8, 2019 13:25 IST

बरेली पुलिस ने बताया कि हथमना गांव के निवासी भीमसेन (59) अपनी पत्नी कमला देवी (55) और तीन साल के पोते वंश के साथ बाइक से भोजीपुरा क्षेत्र के पंडरी गांव जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।घटना में तीन साल के मासूम बच्चे की जान बच गई है।

बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बाइक से जा रहे दंपति को पीछे से ओवरटेक कर रहे एक ट्रक ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दादी की गोद में बैठा पोता उछलकर दूर जा गिरा। उसकी जान बच गई। बहेड़ी थाना के प्रभारी राम अवतार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि हथमना गांव के निवासी भीमसेन (59) अपनी पत्नी कमला देवी (55) और तीन साल के पोते वंश के साथ बाइक से भोजीपुरा क्षेत्र के पंडरी गांव जा रहे थे।

बरेली-बागेश्वर फोरलेन मार्ग पर गुड़वारा गांव के पास बाइक को, पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने गलत साइड से एक दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करते हुए टक्कर मार दी, जिससे दंपति ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। सिंह ने बताया कि हादसे में भीमसेन और कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक की टक्कर से कमलादेवी की गोद में बैठा पोता वंश उछल कर सड़क के किनारे मिट्टी में जा गिरा। वह मामूली रूप से घायल हो गया, हालांकि उसकी जान बच गयी है। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो