लाइव न्यूज़ :

किसी के हाथ बंधे, किसी की आंखों पर काले रंग का ऑयल...बदायूं के गांव में मिले बंदरों के शव, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: September 6, 2022 16:05 IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं में बंदरों की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। घटना बदायूं जनपद के थाना उसावां क्षेत्र के गूरा बरेला गांव से जुड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के थाना उसावां क्षेत्र के गूरा बरेला गांव में बंदरों की बेरहमी से हत्या।बंदरों के शव के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के थाना उसावां क्षेत्र के गूरा बरेला गांव में सात बंदरों की हत्या कर शव गांव के बाहर फेंक दिए गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । मौके पर पहुंची पुलिस एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बरेली भिजवाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला वन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बदायूं के उसामा थाना क्षेत्र के गांव गुड़ा बरेला में सोमवार देर शाम कुछ लोगों ने बंदरों की हत्या कर उनके शव गांव के बाहर फेंक दिए। उन्होंने बताया कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और वायरल वीडियो में बंदरों की संख्या सात बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी के हाथ बंधे हुए हैं तो किसी की आंखों पर काले रंग का ऑयल पड़ा दिख रहा है।

उन्होंने बताया कि बेजुबानों की हत्या की जानकारी पर वन विभाग के रेंजर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी। उन्होंने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा है कि बंदर मरे पड़े हैं और मृत पड़ी एक मादा बंदर के पास उसका अधमरा बच्चा भी बैठा है।

जिला वन अधिकारी ने बताया मामले की जांच के लिए पुलिस के साथ-साथ पशुपालन विभाग की टीम भी लगी हुई है। बहुत जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हो सकेगा कि बंदरों की मौत किस प्रकार हुई है। थाना प्रभारी उसावां महेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से मामले की तहरीर मिल गई है। ममला दर्ज हो गया है। इस कृत्य में लिप्त लोगों की तलाश जारी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील