लाइव न्यूज़ :

सीमा हैदर को यूपी एटीएस ने हिरासत में लिया, गिरफ्तारी भी संभव, पूरा सच पता करने में जुटी कई जांच एजेंसियां

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 17, 2023 16:26 IST

नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने वाली सीमा हैदर को यूपी एटीएस ने हिरासत में ले लिया है। अब सीमा हैदर के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन के शक में जांच चल रही है। सीमा हैदर के फोन कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को यूपी एटीएस ने हिरासत में ले लिया हैसीमा हैदर की गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही हैनेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई थी सीमा हैदर

नई दिल्ली: अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई 27 साल की पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को यूपी एटीएस ने हिरासत में ले लिया है। यूपी एटीएस की टीम ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव जाकर सीमा हैदर को अुपने साथ ले गई। सीमा हैदर की गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है। 

राशन की दुकान में काम करने वाले  22 साल के सचिन से सीमा की मुलाकात 2020 में महामारी के दौरान PUBG खेलते समय ऑनलाइन हुई थी। इसके बाद मई 2023 में  भारत में प्रवेश किया और एक महीने से अधिक समय तक सचिन के साथ रही। सीमा और सचिन ने शादी भी कर ली है। बिना वीजा आई सीमा ने भारत में इस विवाह की वैधता पर एक स्थानीय वकील से सलाह ली। वकील ने पुलिस को सूचना दी और इसके बाद उसका पोल खुल गया।

सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ कराची से निकलीं। उन्होंने पहले दुबई की फ्लाइट पकड़ी और फिर वहां से नेपाल के काठमांडू पहुंची। इस दौरान उसने कई फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। जब मामला सामने आया तो मीडिया का जमावड़ा सीमा और सचिन के घर पर होने लगा। इसके बाद धीरे-धीरे कई तरह की रिपोर्ट आने लगीं। पता चला कि नेपाल से भारत आने के लिए सीमा ने कई अवैध तरीकों का इस्तेमाल किया। सीमा ने इस दौरान कई मोबाइल और आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। ये भी पता चला कि सीमा ने कई मोबाइल इस्तेमाल के बाद तोड़ दिए।

नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने वाली सीमा हैदर को उसके पाकिस्तान स्थित परिवार वाले वापस स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। सीमा भी हिंदू धर्म अपना चुकी है और उसका कहना है कि अगर वो वापस पाकिस्तान गई तो उसे मार दिया जाएगा। सीमा की कहानी में इतने तथ्य हैं कि सुरक्षा एजेंसियों के कान भी खड़े हो गए हैं। सीमा हैदर पाकिस्तान में पली बढ़ी होने के बाद भी हिंदी फर्राटे से बोल लोती है। 

अब सीमा हैदर के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन के शक में जांच चल रही है। यूपी एटीएस, आईबी, नोएडा पुलिस समेत कई एजेंसियां इस एंगल पर जांच कर रही है। सीमा हैदर के फोन कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशपाकिस्तानभारतपासपोर्टPassport
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव