लाइव न्यूज़ :

उप्र एटीएस ने अलकायदा समर्थित दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:33 IST

Open in App

लखनऊ, 11 जुलाई उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने रविवार को राजधानी लखनऊ में अलक़ायदा समर्थित 'अंसार ग़ज़वतुल हिंद' से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। दावा है कि इन लोगों की आगामी स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ सहित कई शहरों में बम विस्फोट करने की योजना थी।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एटीएस ने अलकायदा समर्थित 'अंसार ग़ज़वतुल हिंद' से जुड़े लखनऊ के दुबग्गा निवासी मिनहाज अहमद तथा मड़ियांव के रहने वाले मसीरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। मिनहाज के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री तथा एक पिस्तौल बरामद हुई है। उसके घर से बरामद आईईडी को निष्क्रिय कराया जा रहा है। मसीरुद्दीन के पास से भी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

उन्होंने दावा किया कि ये लोग अलक़ायदा के उत्तर प्रदेश मॉड्यूल के मुखिया उमर हलमंडी के निर्देश पर अपने साथियों की मदद से आगामी 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों, खासकर लखनऊ के महत्वपूर्ण स्थानों, स्मारकों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट करने और मानव बम आदि द्वारा आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए हथियार तथा विस्फोटक भी जमा किया गया था।

कुमार ने बताया कि इस गिरोह में लखनऊ तथा कानपुर के कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। उनकी तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ के दौरान अपने सहयोगियों के घर से भाग जाने की बात बताई है। इस सिलसिले में एटीएस की टीम ने स्थानीय पुलिस से सहयोग लेकर सघन जांच शुरू की है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में एटीएस थाने में अभियोग दर्ज कराया जा रहा है तथा इन दोनों व्यक्तियों को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लेकर उनके तथा उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि इन लोगों को प्रेशर कुकर, आईईडी एवं अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों के बारे में भी पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि वर्ष 1988 में सोवियत-अफगान युद्ध के वक्त ओसामा बिन लादेन तथा उसके कुछ अन्य साथियों ने अलकायदा का गठन किया था। भारतीय उपमहाद्वीप में मॉड्यूल का ऐलान अलकायदा के तत्कालीन प्रमुख अयमान अल जवाहिरी ने तीन सितंबर 2014 को किया था। उसके मुखिया मौलाना आसिम उमर के 23 सितंबर 2019 को अमेरिका-अफगान अभियान में मारे जाने के बाद से इस मॉड्यूल की आतंकवादी गतिविधियां पाकिस्तान-अफगनिस्तान के सीमा क्षेत्र में पेशावर-क्वेटा इलाके से संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि अलकायदा के उत्तर प्रदेश मॉड्यूल के मुखिया उमर हलमंडी ने आतंकवादी गतिविधियों के लिए भारत में अलक़ायदा में लोगों की भर्ती करने तथा उनमें कट्टरता का जहर भरने का काम शुरू किया था। इसी के तहत कुछ उग्र प्रवृत्ति के व्यक्तियों को लखनऊ में चिह्नित कर और नियुक्त कर अलकायदा के मॉड्यूल को खड़ा किया गया है। यह मॉड्यूल अंसार ग़ज़वतुल हिंद' के अंतर्गत आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है। इस मॉड्यूल के प्रमुख सदस्यों के तौर पर मिनहाज अहमद, मसीरुद्दीन और शकील के नाम प्रकाश में आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू