लाइव न्यूज़ :

UP Assembly elections: पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बीजेपी ने दिया झटका, भाजपा में शामिल हुए कई नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2022 21:24 IST

UP Assembly elections: बसपा के बांगरमऊ (उन्नाव) से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेशपाल तथा बसपा के उन्नाव जिलाध्यक्ष रह चुके अनिल सिंह कुरील ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सदस्य बृजलाल तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित उपस्थित थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।विपक्षी दलों से आये नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

UP Assembly elections: बहुजन समाज पार्टी के दो नेता मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि प्रदेश मुख्यालय पर बसपा नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

 

उन्होंने बताया कि बसपा के बांगरमऊ (उन्नाव) से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेशपाल तथा बसपा के उन्नाव जिलाध्यक्ष रह चुके अनिल सिंह कुरील ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के अलावा प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसिन रजा, राज्यसभा सदस्य बृजलाल तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं ने उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा राज्य मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों से आये नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उत्तर प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक दलजीत सिंह, समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक रश्मि आर्या (मऊरानीपुर-झांसी), पूर्व दर्जा मंत्री व बहुजन समाज पार्टी के झांसी व चित्रकूट मंडल के जोनल संयोजक ब्रजमोहन सिंह कुशवाहा, जनवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान (आजमगढ़) और फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर सुरभि ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण कराने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी में आए नेताओं का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस बार फिर भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर कमल खिलाएगी (जीतेगी) और प्रदेश में फ‍िर से भाजपा की सुशासन की सरकार बनाएंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'अन्‍न संकल्‍प' और किसानों के हितैषी होने के दावे पर तंज कसते हुए मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में गन्ना किसानों का भुगतान नहीं होता था, बिजली नहीं आती थी और किसानों की फसल सूख जाती थी और किसानों को दो दो साल तक मुआवजा नहीं मिलता था।

उप मुख्‍यमंत्री ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव किसानों के दुश्मन हैं। किसानों के हित में केंद्र और राज्‍य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को गिनाते हुए मौर्य ने दावा किया कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश के किसानों का समर्थन भाजपा के साथ है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमायावतीBJPबीएसपीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप