लाइव न्यूज़ :

कैराना, रामपुर और मऊ में प्रत्याशी कौन हैं?, CM योगी बोले-सपा माफियाओं को टिकट दे रही है, सभी बुलडोजर को मरम्मत के लिए बोला है...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 17, 2022 21:33 IST

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला करते हुए कहा कि हमारा विश्‍वास 'सबका साथ-सबका विकास' जबकि उनका (सपा प्रमुख अखिलेश यादव) नारा है ‘सबका साथ, सिर्फ सैफई खानदान का विकास’।

Open in App
ठळक मुद्देमाफियाओं और गुंडों को जेल भेजा गया और बहन बेटियों को सुरक्षित किया।प्रदेश के सभी बुलडोजर को मरम्मत के लिए बोला है।कोरोना काल में विपक्ष ने कुछ नहीं किया, विपत्ति में सपा, बसपा और कांग्रेस साथ नहीं थी.

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला किया। पहले सुरक्षा का माहौल नहीं था, गरीब की संपत्ति लूटी जाती थी, लेकिन हमारी सरकार में माफियाओं और गुंडों को जेल भेजा गया और बहन बेटियों को सुरक्षित किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैराना, रामपुर और मऊ में उनके प्रत्याशी कौन हैं? सपा बैक डोर से उन्हीं माफियाओं को टिकट दे रही है और प्रदेश को दंगा, आतंक और भय की ओर ले जाना चाहती है। आप परेशान न हो प्रदेश में  BJP की सरकार ही आ रही है। मैंने प्रदेश के सभी बुलडोजर को मरम्मत के लिए बोला है।

ये वही उत्तर प्रदेश है, जहां बड़े-बड़े माफिया को सत्ता का संरक्षण मिल रहा था। लखनऊ में DGP आवास के पास एक माफिया ने अवैथ रूप से 5 बड़ी हवेलियां बनाईं थी। मुझे बताया गया कि यह हवेलियां एक माफिया की हैं। हमने बुलडोजर के इस्तेमाल से वह हवेलियां ढहाई।

योगी आदित्‍यनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ कोरोना काल में विपक्ष ने कुछ नहीं किया, विपत्ति में सपा, बसपा और कांग्रेस साथ नहीं थी, लेकिन हमारी सरकार ने कोरोना काल मे सबको टीके की मुफ्त खुराक लगवाई और किसी का चूल्‍हा बुझने नहीं दिया।’’ योगी ने कहा कि कहीं भी आस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया और अब प्रदेश में कहीं कर्फ्यू नहीं लगता बल्कि कर्फ्यू की जगह कांवड़ यात्रा निकल रही है और हर जगह हर हर बम बम गूंज रहा है। मुख्‍यमंत्री ने भाजपा शासन में कानून व्‍यवस्‍था की सराहना करते हुए कहा कि देश में अराजकता के लिए अब कोई जगह नहीं है।

योगी ने आरोप लगाया कि समाजवादी इत्र ने दुनिया में कन्नौज को बदनाम कर दिया, सारा पैसा इत्र वाले दोस्त के घर पहुंच गया, लेकिन अब जनता का पैसा किसानों के पास पहुंच रहा है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार में विधवा और विकलांग पेंशन पर ‘डकैती’ डाली जाती थी और समाजवादियों में बांटी जाती थी जबकि अब एक करोड़ बुजुर्गों को व विकलांगो को सरकार पेंशन दे रही है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगो ने आपके जीवन के साथ खिलवाड़ किया वह हितचिंतक नहीं हो सकते, वोट हित चिंतक को दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कन्नौज सीट से भाजपा प्रत्‍याशी असीम अरुण (पूर्व आईपीएस) की तारीफ की और जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्‍मीदवारों को चुनाव जिताने की अपील की।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPबीएसपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप