लाइव न्यूज़ :

UP Assembly elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को समर्थन करेंगे, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2022 16:14 IST

UP Assembly elections: केंद्रीय पशुपालन मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने सोमवार को सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का हाल जाना था।

Open in App
ठळक मुद्देभाकियू अराजनीतिक संगठन है और ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ का हिस्सा है।समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की थी।भाकियू नेताओं ने भाजपा नेताओं का सिसौली में ‘प्रवेश बंद’ कर दिया था।

UP Assembly elections: समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन को रविवार को समर्थन का ऐलान करने वाले भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के सुर अब बदल गए हैं और उन्होंने अपने पूर्व के बयान से ‘यू-टर्न’ लेते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में किसी दल या गठबंधन का यूनियन समर्थन नहीं करेगी।

टिकैत ने कहा, “भाकियू अराजनीतिक संगठन है और ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ का हिस्सा है। भाकियू विधानसभा चुनाव से अलग है और किसी दल या गठबंधन का समर्थन नहीं करेगी।” बुढ़ाना विधानसभा सीट से टिकट मिलने की घोषणा होने के बाद रविवार को लोकदल के गठबंधन प्रत्याशी राजपाल बालियान शामली जिले में टिकैत के गांव सिसौली के पहुंचे थे।

यहां बैठक के दौरान नरेश टिकैत ने सपा-रालोद गठबंधन को अपना समर्थन देते हुए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की थी। हालांकि सोमवार सुबह केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मुलाकात करने के बाद वह किसी भी पार्टी को समर्थन ने देने की बात कह रहे हैं।

लंबे समय तक चले किसान आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं से नाराज चल रहे किसानों व भाकियू नेताओं ने भाजपा नेताओं का सिसौली में ‘प्रवेश बंद’ कर दिया था। जिसके बाद से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पहली बार सिसौली पहुंचे थे। टिकैत ने कहा, “चुनाव के दौरान कोई भी उनके गांव सिसौली में आ-जा सकता है। किसी पर कोई प्रतिबंध नहीं, सभी का स्वागत है।”

केंद्रीय पशुपालन मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने सोमवार को सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का हाल जाना था। पिछले दिनों चौधरी नरेश के कंधे का ऑपरेशन हुआ है। गौरतलब है कि ये दोनों नेता, बालियान खाप से हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022राकेश टिकैतसंजीव बालियानFarmersउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप