लाइव न्यूज़ :

2007 के बाद पहली बार यूपी चुनाव में उतरने को तैयार जदयू, भाजपा को जल्द सौंपेगी सीटों की सूची

By विशाल कुमार | Updated: November 14, 2021 09:51 IST

जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि हमने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में संभावित सीटों की पहचान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये सीटें वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया और कानपुर से हो सकती हैं. पार्टी जल्द ही भाजपा को अपनी चुनिंदा सीटों की सूची सौंपेगी.

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी, प्रयागराज, देवरिया और कानपुर में चुनाव लड़ सकती है जदयू.केसी त्यागी ने कहा कि अच्छी साख के कारण नीतीश कुमार की राष्ट्रीय अपील है.भाजपा के अनुरोध पर 2012 में नहीं लड़ा था यूपी चुनाव.

पटना: बिहार में सत्ताधारी जदयू उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में साल 2007 के बाद पहली बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है और सीटों का चयन शुरू कर चुकी है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी 2012 के विधानसभा चुनाव में भी लड़ने की तैयारी कर चुकी थी लेकिन भाजपा के अनुरोध पर उसने वापस ले लिया था.

त्यागी ने कहा कि हमने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में संभावित सीटों की पहचान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये सीटें वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया और कानपुर से हो सकती हैं. पार्टी जल्द ही भाजपा को अपनी चुनिंदा सीटों की सूची सौंपेगी.

त्यागी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यूपी में चुनाव प्रचार करना सत्तारूढ़ एनडीए के लिए महत्वपूर्ण होगा, खासकर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन की पृष्ठभूमि में.

यूपी में 10 फीसदी ओबीसी पटेल आबादी का उल्लेख करते हुए त्यागी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की अपनी अच्छी साख के कारण राष्ट्रीय अपील है. नीतीश कुमार के कद का कोई नेता एनडीए को बड़ा फायदा दे सकता है.

2007 में यूपी में जदयू के खराब प्रदर्शन पर त्यागी ने कहा कि उस चुनाव में भाजपा ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. हम 20 सीटों पर चुनाव लड़े थे और कुछ सीटों पर अच्छे-खासे वोट मिले थे.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशविधानसभा चुनावजेडीयूBJPनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप