लाइव न्यूज़ :

UP Assembly Bypolls: 9 सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग?, भाजपा-रालोद ने डेट आगे बढ़ाने को कहा, आखिर क्यों निर्वाचन आयोग लिखा पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2024 15:45 IST

UP Assembly Bypolls:महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सम्बोधित करते हुए एक पत्र अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्देपत्र में उपचुनाव की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया है।निर्वाचन आयोग शत् प्रतिशत मतदान के लिए संकल्पित है। तारीख 13 के बजाय 20 नवंबर को करना ठीक होगा।

UP Assembly Bypolls: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग से प्रदेश की 09 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर से बढ़ाकर 20 नवंबर करने का आग्रह किया। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सम्बोधित करते हुए एक पत्र अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा।

उन्होंने बताया कि पत्र में उपचुनाव की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक, पत्र में अनुरोध किया गया कि आयोग ने उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर घोषित की है जबकि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व एवं पूजन का विशेष महत्व है। बड़ी संख्या में लोग कार्तिक पूर्णिमा के स्नान एवं पूजन करने के लिए जाते है।

पत्र में कहा गया कि कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद तथा प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले में प्रतिभाग एवं पूजन के लिए तीन-चार दिन पूर्व ही लोग पहुंच जाते है। पत्र के मुताबिक, “कार्तिक पूर्णिमा के कारण बहुसंख्यक मतदाता उपचुनाव में मतदान से वंचित हो सकते हैं।”

प्रतिनिधि मंडल ने पत्र में कहा कि निर्वाचन आयोग शत् प्रतिशत मतदान के लिए संकल्पित है। ऐसी स्थिति में कार्तिक पूर्णिमा के कारण उपचुनाव में मतदान प्रतिशत कम हो सकता है इसलिए उपचुनाव की तारीख 13 के बजाय 20 नवंबर को करना ठीक होगा।

इस बीच, भाजपा के सहयोगी रालोद ने भी उपचुनाव 20 नवंबर को कराने की मांग की। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर मीरापुर विधानसभा का उपचुनाव गंगा स्नान के कारण 13 नवंबर से बढ़ाकर 20 नवंबर करने की मांग की।” 

टॅग्स :चुनाव आयोगउपचुनावउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ