लाइव न्यूज़ :

यूपी: जुमे के नमाज के दौरान 'योगी फिर आयो रे' गाना बजाकर डीजे डांस करने पर हुआ बवाल, पथराव के बाद 6 लोग गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: March 20, 2022 12:38 IST

मामले में पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि हालात अब काबू में हैं और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनाती की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के अमरोहा में जुमा के नमाज के दौरान डीजे बजाने का मामला सामने आया है। यहां पर 'योगी फिर आयो रे' गाना बजाकर डीजे डांस किया गया था।मुस्लिम पक्ष के गाना बजाने से मना करने पर विवाद छिड़ गया था।

अमरोहा:उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के चंगा दरवाजा इलाके में होली के जश्न में जुमे की नमाज के दौरान डीजे बजाने से मना करने को लेकर हुए विवाद के दौरान पथराव में दो लोग घायल हो गए। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि लोग जुमा के नामाज से पहले 'योगी फिर आयो रे' गाना बजा रहे थे और इस पर वे डांस भी कर रहे थे जिसे बंद करने को कहने पर यह विवाद शुरू हुआ था। आपको बता दें कि होली के दिन जुमा और शब-ए-बरात दोनों ही एक साथ था। ऐसे में यह घटना घटी है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चंगा दरवाजा इलाके में जुमे की नमाज के दौरान कुछ लोग होली के मौके पर डीजे बजा रहे थे। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें नमाज खत्म होने तक डीजे बंद करने को कहा गया था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और फिर जबरदस्त पथराव शुरू हो गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जुमे के नमाज से पहले 'योगी फिर आयो रे' गाने पर नाच रहे थे लोग

सूत्रों के मुताबिक होली खेल रहे लोग 'योगी फिर आयो रे' गीत पर नृत्य कर रहे थे। तभी मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों ने उन्हें नमाज के दौरान डीजे बंद करने का आग्रह किया लेकिन नृत्य कर रहे लोग नहीं माने, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। इसके बाद यह घटना घटी है। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक पूनम ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस घटना में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :भारतउत्तर प्रदेशहोलीअमरोहायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप