लाइव न्यूज़ :

जिन्ना पर बयान को लेकर बोले यूपी सरकार के मंत्री- अखिलेश यादव को अपना नार्को टेस्ट करवाना चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2021 15:31 IST

सपा प्रमुख ने रविवार को हरदोई में एक भाषण में कहा था कि सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मोहम्मद अली) जिन्ना ने उसी संस्थान से पढ़ाई की और बैरिस्टर बने और भारत की आजादी के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटे।"

Open in App
ठळक मुद्देशुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव का जिन्ना को लेकर दिया गया बयान एक सामान्य घटना नहीं है.जिन्ना का गुणगान करने वाले पाकिस्तान चले जाएं।राज्य मंत्री शुक्ला की बर्खास्तगी व उनके विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग।

बलिया (उप्र):उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना पर टिप्पणी करने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि यादव को अपना नार्को टेस्ट करवाना चाहिए।

शुक्ला ने जिला मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जिन्ना को लेकर दिया गया बयान एक सामान्य घटना नहीं है, अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं, वहीं जिन्ना देश के विभाजन के दोषी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन्ना एक ऐसे खलनायक हैं , जिन्हें कोई भारतीय देखना व सुनना पसंद नहीं करता है। अखिलेश यादव किस भाव से प्रेरित होकर, किस दबाव व किस लालच में जिन्ना की जयकार व गुणगान कर रहे हैं, उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए।’’ 

मंत्री ने कहा कि ''मैं चाहूंगा कि अखिलेश यादव स्वयं आगे आकर अपना नार्को टेस्ट कराएं।''

उन्होंने इसके साथ ही कहा,‘‘जिन्ना का गुणगान करने वाले पाकिस्तान चले जाएं। भारत में जिन्ना जिंदाबाद करने वालों , जिन्ना का विचार रखने वालों व जिन्ना के प्रति मन में भाव रखने वाले लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है, उन्हें स्वयं पाकिस्तान चले जाना चाहिए।’’ 

गौरतलब है कि सपा प्रमुख ने रविवार को हरदोई में एक भाषण में कहा था कि सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मोहम्मद अली) जिन्ना ने उसी संस्थान से पढ़ाई की और बैरिस्टर बने और भारत की आजादी के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटे।" 

उन्होंने राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ का नाम लिए बिना कहा था "अगर कोई विचारधारा (आरएसएस की) है जिस पर प्रतिबंध लगाया गया था तो वह लौह पुरुष सरदार पटेल थे जिन्होंने प्रतिबंध लगाने का काम किया था।'' 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा '' आज, जो लोग देश को एकजुट करने की बात कर रहे हैं, वे आपको और मुझे जाति और धर्म के आधार पर विभाजित कर रहे हैं।''

शुक्ला ने कुछ दिन पहले भी सपा नेता की जिन्ना पर टिप्पणी के संबंध में पूछे जाने पर कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्लामी जगत के लिए चुनौती बने हुए हैं जबकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्लामिक जगत से पूरा सहयोग मिल रहा है। 

उन्होंने यह भी दावा किया था कि यादव को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संरक्षण और सुझाव मिल रहे हैं। 

यादव पर दिये गए बयानों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री शुक्ला की बर्खास्तगी व उनके विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की है। 

सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट परिसर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। 

वहीं सपा के जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव ने चेतावनी दी है कि प्रशासन यदि शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करता है तो सपा कार्यकर्ता राज्य मंत्री का जबरदस्त विरोध करेंगे तथा उन्हें बलिया जिले में प्रवेश नहीं करने देंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअखिलेश यादवमोहम्मद अली जिन्नायोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए